कभी 1 करोड़ जीते, आज देश की सेवा में तैनात: जानिए KBC फेम IPS मोहिता शर्मा की अनसुनी कहानी
कहते हैं मंज़िल भी उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है; पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। आज यह कहावत अगर हम हिमाचल की रहने वाली मोहिता शर्मा के बारे में कहे, तो कहना गलत नहीं होगा, जिनके लिए KBC में 1 करोड़ काफी नहीं था। मोहिता शर्मा ने IPS बन यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
‘मोहिता शर्मा’ एक ऐसा नाम जिसने KBC यानी कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ रुपये जीते, लेकिन रुकना तो जैसा उनकी डिक्शनरी में नहीं था। वो एक कहावत है न कि “जीवन में असली उड़ान अभी बाकी है, हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकि है, अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन, अभी तो नापने के लिए सारा आसमान बाकी है।” और मोहिता शर्मा ने IPS बन यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। हालांकि उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा।
साल 2012 में जब उन्होंने पहली बार UPSC सिविल सेवा की परीक्षा दी, तो वह सफल नहीं हो सकी। चार बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 उनका पांचवां अटेंप्ट था। इस बार वह सफल हो गयी और 262वीं रैंक के साथ वह IPS बन गई। आइए मोहिता शर्मा की सफलता की कहानी के बारे में जानें।
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है मोहिता शर्मा
मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। मोहिता के पिता एक निजी कार कंपनी में काम करते थे और मां हाउस वाइफ है। अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने की वजह से मोहिता और उनके परिवार को कई तरह के सामाजिक ताने और रूढ़िवादिता का सामना करना पड़ता था। पर मोहिता ने इस सभी चीजों को अपनी ढाल बनाते हुए UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 262वीं रैंक हासिल कर और IPS बन यह साबित कर दिया कि दिल में अगर जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं।
मोहिता की स्कूली शिक्षा
मोहिता शर्मा के माता-पिता बताते हैं कि हमारी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा DPS द्वारका से पूरी की। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में उनके 92.20 प्रतिशत नंबर और 12वीं में 90.70 प्रतिशत नंबर आए थे। 12वीं के बाद मोहिता ने भारती विद्यापीठ कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उन्होंने साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इसके बाद मोहिता ने भारतीय सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.