इन मोबाइल फोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो नहीं शामिल, करें चेक
व्हाट्सऐप ने अब Android 6.0 Marshmallow या उससे ऊपर के वर्जन को जरूरी कर दिया है। इसका मतलब है कि जिन फोन में एंड्रॉयड 5.0 Lollipop और एंड्रॉयड 5.1 Lollipop चल रहा है, उन पर व्हाट्सऐप का सपोर्ट खत्म हो गया है।
यदि आपके पास अभी भी कई साल पुराना एंड्रॉयड (Android) फोन है, तो एक बार जरूर चेक कर लीजिए, हो सकता है फोन में बाकी सब कुछ ठीक चल रहा हो, लेकिन व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने आपके डिवाइस का साथ छोड़ दिया हो.व्हाट्सऐप ने 8 सितंबर 2026 से कुछ पुराने Android फोन पर अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। ऐसे फोन में अब व्हाट्सऐप Messenger ही नहीं, व्हाट्सऐप Business भी काम नहीं करेगा।
किन Android फोन में नहीं चलेगा WhatsApp?
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि व्हाट्सऐप ने अब एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow या उससे ऊपर के वर्जन को जरूरी कर दिया है। इसका मतलब है कि जिन फोन में Android 5.0 Lollipop और Android 5.1 Lollipop चल रहा है, उन पर व्हाट्सऐप का सपोर्ट खत्म हो गया है।
यह बदलाव खासतौर पर उन स्मार्टफोन्स को प्रभावित करेगा जो करीब 10 साल या उससे भी ज्यादा पुराने हैं और जिन्हें Android 5.x के बाद कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला।
कहीं आपका फोन भी तो इसमें शामिल नहीं?
यह पता करना काफी आसान है। अपने फोन की सेटिंग में जाएं और नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें-
Settings उसके बाद About Phone फिर Android Version, यहां आपको अपने फोन का Android वर्जन दिखाई देगा।
यदि Android 6.0 या उससे नया वर्जन है, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर फोन अभी भी Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है और उसे आगे अपडेट करने का कोई विकल्प नहीं है, तो व्हाट्सऐप अब उस डिवाइस पर काम नहीं करेगा।
फोन में अपडेट दिख रहा है तो पहले ये करें
यदि आपके फोन के लिए Android 6.0 या उससे ऊपर का आधिकारिक अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल कर लें। अपडेट के बाद WhatsApp दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेकिन अगर फोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट ही खत्म हो चुका है, तो व्हाट्सऐप चलाने के लिए आपको नए स्मार्टफोन पर जाना पड़ेगा।
पुरानी WhatsApp चैट का क्या होगा?
नया फोन लेने से पहले अपनी व्हाट्सऐप चैट का बैकअप लेना न भूलें। इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाकर Chats, उसके बाद Chat Backup ऑप्शन से उपलब्ध बैकअप सुविधा का इस्तेमाल करें। नए फोन में उसी मोबाइल नंबर से WhatsApp सेटअप करने के बाद बैकअप को रिस्टोर किया जा सकता है।
WhatsApp ने ऐसा फैसला क्यों लिया?
अब सवाल उठता है कि पुराने एंड्रॉयड वर्जन को सपोर्ट करना आखिर बंद क्यों किया गया? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि व्हाट्सऐप के मुताबिक, बहुत पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने से नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स पर काम करना मुश्किल होता है। इसलिए कंपनी ने न्यूनतम आवश्यकता को Android 6.0 कर दिया है।
आज ही एक बार चेक कर लें
यदि आपके घर में कोई पुराना एंड्रॉयड फोन अभी भी व्हाट्सऐप के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो Android Version जरूर चेक कर लें। फोन पुराना होने से ज्यादा जरूरी यह है कि वह Android 6.0 या उससे ऊपर का वर्जन सपोर्ट करता है या नहीं। यानी फोन बदलने की जरूरत है या नहीं, इसका जवाब आपको फोन की सेटिंग से मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Ka Price: आईफोन 18 प्रो की भारत में कितनी होगी कीमत? मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स, कब होगा लॉन्च
8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा ₹28.89 लाख तक का फायदा? देखें सालाना इंक्रीमेंट का पूरा हिसाब
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.