UPPSC 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें Direct Link

Last Updated: Sep 9, 2026, 12:40 IST

UP PSC Assistant Professor Hall Ticket: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम के सभी सब्जेक्ट के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। छात्र 15 सितंबर से शुरू होने वाले एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

UPPSC 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें Direct Link
UPPSC 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें Direct Link

UPPSC GDC Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालय (GDC) असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गया हैं। जो छात्र प्रारंभिक एग्जाम में पास हुए थे, वे अब अपने-अपने Subject-Wise के अनुसार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय महाविद्यालयों (GDC) में अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,253 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। मेंस एग्जाम का आयोजन 15 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग डेट्स और शिफ्ट्स में Subject-wise करवाया जाएगा।

इवेंट 

डिटेल्स 

संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पोस्ट का नाम

असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय / GDC)

विज्ञापन संख्या

Advt. No. A-7/E-1/2025

कुल वैंकेसी

1,253 पोस्ट 

मुख्य एग्जाम डेट्स 

15 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड की स्थिति

जारी (विषयवार/Subject-Wise)

ऑफिशियल वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

सब्जेक्ट वाइज एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र UPPSC GDC Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर 'Recruitment Dashboard' या 'Important Alerts' सेक्शन में ‘Admit Card for Assistant Professor GDC (Mains) Exam’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना OTR Number, जन्म तिथि (DOB), लिंग (Gender) और कैप्चा कोड को फिल करें।
  4. डिटेल्स सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  5. फिर, एडमिट कार्ड की PDF को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

UP PSC Assistant Professor Hall Ticket and Exam Date Notice 

UP PSC Assistant Professor Admit Card 2026

यहां क्लिक करें

UP PSC Assistant Professor Exam Notice

यहां पढ़े 

एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग की डिटेल्स 

यूपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का आयोजन 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28, 29, 30 सितंबर 2026 और 01 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के ये एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम का टाइम सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक है। 

एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स 

छात्र एग्जाम सेंटर पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाना जरूरी है। यहां से लिस्ट देखें। 

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • ओरिजनल फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी 
  • फोटोकॉपी
  • नई पासपोर्ट-साइज फोटो

छात्र इससे जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यहां से जानें। 

यहां पढ़े: CBSE CTET 2026: क्या सितंबर की जगह दिसंबर में होगा CTET Exam? क्या है नया नोटिफिकेशन?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 12:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News