NBEMS NEET PG Answer Key 2026: कब जारी होगी नीट पीजी आंसर की, क्या ऑब्जेक्शन फिल करने का मिलेगा मौका?

Last Updated: Sep 9, 2026, 13:56 IST

NBEMS NEET PG Answer Key: NEET PG की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही natboard.edu.in पर जारी होंगी। रिजल्ट डेट से जुड़ी अपडेट्स के लिए यहां देखें।

NBEMS NEET PG Answer Key 2026: कब जारी होगी नीट पीजी आंसर की, क्या ऑब्जेक्शन फिल करने का मिलेगा मौका?
NBEMS NEET PG Answer Key 2026: कब जारी होगी नीट पीजी आंसर की, क्या ऑब्जेक्शन फिल करने का मिलेगा मौका?

NEET PG 2026 Answer Key OUT Soon: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित NEET PG 2026 के एग्जाम में शामिल हुए लाखों डॉक्टर व छात्र अब ऑफिशियल आंसर-की (Provisional Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा NEET PG 2026 की आंसर-की को ऑनलाइन कभी भी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए 26 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोग एनईईटी पीजी की आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। छात्र दोनों ही चीजों को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं। साथ ही, आंसर-की जारी होने के बाद सभी छात्र अपने फिल किए आंसरों का मिलान करके अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स (Probable Score) का अंदाजा लगा सकते हैं। 

NBEMS NEET PG Exam कब हुआ था? 

एनबीईएमएस ने NEET PG Exam 30 अगस्त को 338 शहरों के 1,111 एग्जाम सेंटर पर एक ही शिफ्ट में आयोजित किया था। छात्रों को 720 मार्क्स के लिए 180 बहुविकल्पीय क्वश्न के आंसर देने थे। साथ ही, छात्रों को लॉगिन के माध्यम से NEET PG 2026 की आंसर-की और क्वश्न आईडी नंबर को देख सकेंगे।

NEET PG 2026 Exam से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्र NEET PG Answer Key 2026 का इंतेजार करते करते रिजल्ट के साथ मुख्य ओर डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डेट्स 

एग्जाम का नाम

NEET PG 2026 

आयोजक संस्था

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)

एग्जाम मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कुल मार्क्स 

720

मार्क्स योजना 

+4 (सही आंसर पर), -1 (गलत आंसर पर)

आंसर- की जारी होने का स्टेट्स 

जल्द होगी जारी (Expected Soon)

ऑफिशियल वेबसाइट

natboard.edu.in

NEET PG Answer Key 2026, क्या इस बार मिलेगा ऑब्जेक्शन (Challenging Window) फिल करने का मौका?

मेडिकल छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कर पाएंगे। जी हां, Transparency को बनाएं रखने के लिए NBEMS द्वारा प्रोविजनल आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडो को भी एक्टिव किया जाएगा, जिससे छात्र आराम से ऑब्जेक्शन को फिल कर सकेंगे।

  • ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया: यदि किसी छात्र को आयोग द्वारा दिए गए किसी आंसर या क्वश्न आईडी पर गलती लगती है, तो वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने ऑब्जेक्शन को फिल करा सकते है। 
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स: ऑब्जेक्शन फिल करते समय छात्रों को प्रमाणिक मेडिकल किताबों या स्टैंडर्ड रेफरेंस मटेरियल के प्रूफ को अपलोड करने होंगे।

मार्क्स और नेगेटिव मार्किंग कैलकुलेशन

नीट पीजी एग्जाम में सही और गलत आंसरों के लिए मार्किंग पैटर्न भी कुछ इस प्रकार का रहता है। यहां देखें: 

  • हर सही आंसर पर: +4 मार्क्स
  • हर गलत आंसर पर: -1 मार्क्स 
  • अनअटेम्प्टेड क्वश्न: 0 मार्क्स 

NEET PG 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

NBEMS NEET PG Answer जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Examinations’ में जाकर NEET PG लिंक को सेलेक्ट करें।
  3. फिर, NEET PG 2026 Provisional Answer Key / Candidate Login’ लिंक पर जाएं।
  4. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड, जन्म तिथि को फिल करके साइन-इन करें।
  5. फिर, अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को डाउनलोड करके प्रिंट-आउट निकाल लें। 

NEET PG 2026 Exam का रिजल्ट कब जारी हो सकता है? 

एनबीईएमएस ने अभी तक NEET PG 2026 की आंसर-की जारी करने की डेट की घोषणा नहीं की है। परंतु, 30 सितंबर 2026 तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद NBEMS द्वारा स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करवाया जायेगा।

यहां भी पढ़े: UPPSC 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 13:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News