RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026 जारी, जानें किस दिन जारी हो सकता है Admit Card

Last Updated: Jun 13, 2026, 15:31 IST

RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-2 की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। CBT-1 में पास होने वाले छात्र अब जल्द CBT-2 के एग्जाम के लिए शामिल हो सकेंगे। एग्जाम डेट के साथ-साथ इंपोर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र इसे पूरा पढ़े।

RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026 जारी, जानें किस दिन जारी हो सकता है Admit Card
RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026 जारी, जानें किस दिन जारी हो सकता है Admit Card

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam Schedule: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और एनटीपीसी सीबीटी (NTPC CBT)-1 एग्जाम  पास करने वाले छात्रों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बहुत बड़ी घोषणा जारी की है। रेलवे द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस (CEN 06/2025) के अनुसार, NTPC ग्रेजुएट लेवल के पोस्ट के लिए दूसरे स्टेप के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT-2) की डेट जारी कर दी है। RRB NTPC CBT-2 एग्जाम 10 जुलाई 2026 को देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। 

हाल ही, में 11 जून को CBT-1 का रिजल्ट और 12 जून को स्कोरकार्ड जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड ने CBT-2 एग्जाम की डेट जारी कर दी हैं। साथ ही, अब जो छात्र इस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे अब आराम से पढ़े। 

RRB NTPC Graduate CBT-2: एग्जाम और एडमिट कार्ड का पूरा शेड्यूल

RRB NTPC CBT-2 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जैसे एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स

भर्ती विज्ञापन संख्या

CEN No. 06/2025 

CBT-2 एग्जाम की डेट

10 जुलाई 2026 

एग्जाम सिटी और डेट स्लिप 

1 जुलाई 2026

ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट

6 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड)

एग्जाम शिफ्ट

दो शिफ्ट में (Shift 1 और Shift 2)

शिफ्ट 1 का टाइम

सुबह 09:30 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक

शिफ्ट 2 का टाइम

दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbcdg.gov.in 

RRB NTPC CBT-2 EXAM 2026: छात्रों के लिए कुछ अपडेट्स 

1. आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी: 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि एग्जाम हॉल में एंट्री करने से पहले सभी छात्रों का Aadhaar-linked Biometric Authentication किया जाएगा। इसलिए छात्रों को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड या ई-आधार का वेरिफाइड प्रिंटआउट ले जाना जरूरी है। सुनिश्चित करें कि आपका आधार यूआईडीएआई (UIDAI) सिस्टम में अनलॉक हो।

2. एग्जाम सिटी स्लिप और फ्री ट्रैवल पास: 

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए फ्री-रेलवे ट्रैवल अथॉरिटी पास और एग्जाम सिटी स्लिप 1 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी, ताकि छात्र समय रहते अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें।

3. CBT-2 का नया एग्जाम पैटर्न: 

CBT-2 एग्जाम में कुल 120 क्वश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए छात्रों को 90 मिनट का टाइम दिया जाएगा। इसमें जनरल अवेयरनेस से 50 क्वश्न, मैथमेटिक्स से 35 क्वश्न और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 35 क्वश्न शामिल होंगे। साथ ही, छात्रों को बता दें एग्जाम में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए गलत आंसर देने से बचें।

यहां भी पढ़े: UP GNM Admit Card 2026 OUT: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 16 जून को होगा एग्जाम, Direct Link Here

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2026, 15:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News