Railway RRB Technician Admit Card 2026 OUT: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट लिंक

Last Updated: Mar 3, 2026, 11:29 IST

RRB Technician Admit Card 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है।  उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) की मदद से संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।

आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!
आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!

RRB Technician Admit Card 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आरआरबी टेक्नीशियन हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 एडमिट कार्ड 2026 और आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा तिथि 2026 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RRB Technician Hall Ticket 2026 Download Link

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी टेक्नीशियन हॉल टिकट 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 प्राप्त कर सकते हैं।

RRB Technician Admit Card 2026 Link (Active)

यहां क्लिक करें

रेलवे आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1, 3 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार केवल अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ही हॉल टिकट प्राप्त करें। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स तैयार किए हैं। कृपया इन्हें फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें:

  1. सबसे पहले उस क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं, जहां से आपने आवेदन किया था (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in)।

  2. होमपेज पर दिए गए नोटिफिकेशन “CEN 02/2025 – Download E-Call Letter for Technician Grade I & III” पर क्लिक करें।

  3. अपना Registration Number और Date of Birth (Password) दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 11:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News