Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड punjabpolice.gov.in पर जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Jun 24, 2026, 10:28 IST

Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।

Punjab Police Admit Card 2026
Punjab Police Admit Card 2026

Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक होंगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल्स मेें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड शामिल है। इस परीक्षा के जरिए कुल 3,298 रिक्त पदों को भरा जाना है। एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखें। गलती होने पर बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है। 

Punjab Police Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी कार्ड लाना जरूरी है। वैध आईडी कार्ड में आधार, पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Punjab Police Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है, जो परीक्षा के टाइम दिखाना जरूरी होता है। इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की टाइमिंग व शिफ्ट, फोटो और सिग्नेचर सहित अन्य डिटेल्स होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकत हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब पुलिस 

पद का नाम 

कांस्टेबल

पदों की संख्या 

3,298 

परीक्षा तिथि 

01 जुलाई से 30 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड तिथि 

24 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

punjabpolice.gov.in

Punjab Police Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी स्टेप्स में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

सबसे पहले पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
Punjab Police Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखें। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: MP PNST Admission 2026: एमपी नर्सिंग में एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 24, 2026, 10:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News