NTA NEET UG Answer Key 2026 OUT: NTA ने जारी की Re-NEET रिस्पॉन्स शीट, neet.nta.nic.in पर 28 जून तक भरें ऑब्जेक्शन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 (Re-NEET) की प्रोविजनल आंसर-की आज ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Provisional Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 (Re-NEET) की प्रोविजनल आंसर-की और छात्रों की OMR रिस्पॉन्स शीट आज 26 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। 21 जून 2026 एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि छात्रों को NTA द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी भी प्रकार के आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल करना है, तो वह वेबसाइट पर जाकर 28 जून 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।
NEET UG 2026 (Re-NEET) एग्जाम और आंसर-की का पूरा शेड्यूल
NEET UG Provisional Answer Key और Objection फिल करने से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स और डिटेल्स |
| एग्जाम | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2026) |
| Re-NEET एग्जाम की डेट | 21 जून 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट | 25 जून 2026 |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट | 28 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| ऑब्जेक्शन फीस | ₹200 प्रति प्रश्न |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
NEET UG 2026 (Re-NEET) की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
आंसर-की और री-नीट रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र प्रोविजनल आंसर-की और OMR शीट चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एक्टिव ‘NEET UG 2026 Re-NEET Answer Key & OMR Challenge’ के लिंक को चुनें।
- फिर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड को फिल कर के लॉगिन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर मौजूद रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को डाउनलोड करें।
- फिर, इसकी PDF का प्रिंटआउट लें और अपने आंसर को मिलाएं।
आंसर-शीट पर ऑब्जेक्शन फिल करने का सही और आसान तरीका
यदि किसी छात्र को NTA द्वारा जारी कि गई आंसर-की में कोई गलती मिलती है, तो वह ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।
-
फिस: ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों को ₹200 प्रति प्रश्न का भुगतान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं।
-
प्रूफ: ऑब्जेक्शन फिल करते समय अपने आंसर के लिए सही पुर्फ वाले डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.