JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र शामिल हैं, जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक घोषणा बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द दे दी जाएगी। जिसमें परिणाम जारी होने की तारीख और समय का विवरण शामिल रहेगा। Jharkhand Academic Council की ओर से 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन थ्योरी परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच समाप्त हुई।
JAC 12th Result Date 2026: झारखंड कक्षा 12वीं रिजल्ट कब आएगा?
पिछले साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 31 मई, 2025 को कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम) का परिणाम जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जिसके बाद छात्र और छात्राएं ऑफिसियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख पाएंगे।
JAC 12th Arts, Commerce and Science Result 2026 हाइलाइट्स
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया गया था। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच समाप्त हुई। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026से जुड़ी अन्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें
|
बोर्ड का नाम |
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
|
शैक्षणिक सत्र |
2025 - 26 |
|
छात्रों की संख्या |
3 लाख से अधिक |
|
बोर्ड एग्जाम डेट |
3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 |
|
बोर्ड रिजल्ट डेट |
जल्द |
|
परिणाम जारी होने का तरीका |
ऑनलाइन |
|
स्ट्रीम |
आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स |
|
लॉगिन क्रेडेंशियल |
रोल नंबर और रोल कोड |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in |
JAC 12th Result 2026 डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 देखने के सिंपल स्टेप
स्टेप 1 सबसे पहले वेबसाइट डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के लिए आधार नंबर डालें।
स्टेप 4 डॉक्यूमेंट्स पर जाकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल पर जाएं।
स्टेप 5 अपना रोल नंबर, रोल कोड आदि डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7 आपको रिजल्ट मार्कशीट दिखेगी, प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation