HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 मई को आने की उम्मीद, यहां से जानें Latest Updates

Last Updated: Apr 27, 2026, 19:27 IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के सुत्रों के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मई 2026 के दूसरे हफ्ते तक घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट 15 मई तक जारी होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। छात्र यहां से जानें रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें।

Haryana Board Class 12 Result Kab Aayega
Haryana Board Class 12 Result Kab Aayega

Haryana Board Class 12 Result Kab Aayega: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) बहुत जल्द इंटरमीडिएट यानी 12वीं के एग्जाम रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड के सूत्रों और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही, अब मार्क्स को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है।

BSEH बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट (12th) के एग्जाम 25 फरवरी से लेकर 1 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। इस साल बोर्ड एग्जाम में लगभग 243,461 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। साथ ही, ये सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 12 मई से 15 मई 2026 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता हैं।

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं के एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट जानने के लिए नीचे देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

बोर्ड का नाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)

कक्षा

12वीं (कला, विज्ञान और वाणिज्य)

एग्जाम की डेट

फरवरी - मार्च 2026

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट

12 मई - 15 मई 2026

रिजल्ट का टाइम

दोपहर 02:00 बजे (एक्सपेक्टेड )

ऑफिशियल वेबसाइट

bseh.org.in

HBSE 12th Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही हरियाणा बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वैसे ही, छात्र भारी ट्रैफिक से बचने के लिए यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड या देख सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "HBSE Senior Secondary Examination Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। 

4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और 'Submit' बटन दबाएं।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर लें। 

HBSE 12th Result 2026: रिजल्ट लिंक इस साइट पर होगा एक्टिवेट

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही इसका डायरेक्ट लिंक छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव मिलेगा। छात्र रिजल्ट के बाद अपनी जानकारी को फिल करके रिजल्ट को आसानी से देख पाएंगे। साथ ही, जागरण जोश की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। 

बोर्ड अधिकारी का क्या है कहना?

हरियाणा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुझाव दिया है कि बोर्ड इस बार रिजल्ट पिछले साल की तुलना में जल्दी घोषित करने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल यानी 2025 में 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इस बार यानी 2026 में रिजल्ट 12 मई से 15 मई के बीच जारी किया जा सकता हैं।

यहां भी पढ़े: RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, यहां चेक करें पूरा Time Table

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 19:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News