JAC 11th Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 1 जुलाई 2025 को जैक 11वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष झारखंड बोर्ड की 11वीं परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को अपने मार्कशीट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना JAC 11वीं रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Jharkhand Board JAC 11th Result 2025 Marksheet Download Link
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं का परिणाम जारी कर दिया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइटों — jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in — पर जाकर अपना ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष जैक बोर्ड 11वीं परीक्षा में लगभग 3.50 लाख छात्रों ने भाग लिया। झारखंड बोर्ड 11वीं परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 98.7% रहा। इसमें 98.62% छात्र और 98.79% छात्राएं सफल हुईं। इस परीक्षा में कुल 3,49,476 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 3,44,987 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।छात्र यहां क्लिक करके सीधे JAC 11वीं रिजल्ट 2025 की मार्कशीट तक पहुंच सकते हैं।
JAC 11th Result 2025 Link |
JAC 11th Result 2025 Kaise Check Kare?
छात्रों को JAC कक्षा 11वीं परिणाम 2025 ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
-
सबसे पहले jacresults.com पर जाएं।
-
होमपेज पर "कक्षा XI वार्षिक परीक्षा परिणाम - 2025" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा।
-
लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को सही से भरें।
-
फिर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी 11वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
-
सभी विवरण जांचें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation