MPSOS Result 2025 Out: रूक जाना नहीं एमपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPSOS Result 2025 Out: एमपी बोर्ड की ओर से रूक जाना नहीं और आ लौट चलें योजना का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो छात्र जो छात्र मध्य प्रदेश राज्य की ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं का भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Priyanka Pal
Jul 1, 2025, 16:37 IST
MPSOS Result 2025 Out: रूक जाना नहीं और आ अब लौट चलें योजना का रिजल्ट जारी
MPSOS Result 2025 Out: रूक जाना नहीं और आ अब लौट चलें योजना का रिजल्ट जारी

MPSOS Result 2025 Out: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) की ओर से रूक जाना नहीं और आ लौट चलें योजना का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्र ओपन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। अपना परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के लिए नीचे लेख में दिए गए लिंक का प्रयोग कर सकते हैं।  

रुक जाना नहीं और आ लौट चलें दोनों के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 जून से 12 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 जून से 17 जून 2025 को समाप्त हुईं। इन परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था।

MPSOS Result 2025: डायरेक्ट लिंक 

जो छात्र 5वीं, 8वीं, 10वीं, और 12वीं जून परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अपने ओपन बोर्ड परिणाम नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं: 

MPSOS Result 2025: डायरेक्ट लिंक 

MPSOS Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड 

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS)

योजना

रूक जाना नहीं, आ अब लौट चलें

कक्षा का नाम 

5वीं, 8वीं, 10वीं, और 12वीं 

परीक्षा तिथि 

2 जून से 20 जून 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://mpsos.nic.in/ 

MPSOS Result 2025:रूक जाना नहीं, आ लौट चलें रिजल्ट कैसे चेक करें?

रूक जाना नहीं, आ लौट चलें का रिजल्ट आसानी से जांचने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: 

Rukk Jana Nahi, aa laut chalein

चरण 1 छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mpsos.nic.in/ पर जाएं। 

चरण 2 होम पेज पर, Result/Migration पर जाएं। 

चरण 3 अब रूक जाना नहीं या आ अब लौट चलें, ओपन स्कूल बोर्ड रिजल्ट अपनी कक्षा को चुनें। 

चरण 4 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। 

चरण 5 आपकी स्क्रीन पर दिख रहे परिणाम की जांच करें।

चरण 6 भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को सेव कर प्रिंट आउट लें।

“रूक जाना नहीं” और “आ अब लौट चलें” योजना क्या है?

रूक जाना नही योजना, एक सरकारी योजना है, जिसे मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने उन छात्रों के लिए शुरू किया है जो 10वीं या 12वीं की परीक्षा में असफल हो जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि कोई भी छात्र अपनी शिक्षा बीच में न छोड़े और उन्हें दोबारा बोर्ड परीक्षाओं में पास होने का एक और मौका दिया जाता है।

छात्रों द्वारा पूछे गए सवाल - 

प्रश्न. रूक जाना नहीं (आ अब लौट चलें) योजना जून 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर - आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.mpsos.nic.in

  • "Ruk Jana Nahi" लिंक पर क्लिक करें
  • फॉर्म भरें और फीस जमा करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • परीक्षा में शामिल हों

प्रश्न. रूक जाना नहीं (आ लौट चलें) योजना जून 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या हैं?

उत्तर - प्रवेश पत्र ( MPBSE)

  • रिजल्ट की अंकसूची

  • विद्यार्थी की फोटो

  • आधार कार्ड

  • BPL कार्ड (यदि लागू हो)

  • दिव्यांग प्रमाण (यदि लागू हो)





Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News