RRB NTPC Answer Key Link 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT उत्तर कुंजी 2025 से जुड़ी तारीखों की घोषणा की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर कुंजी, सही उत्तर और प्रश्न पत्र 1 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार 1 से 6 जुलाई 2025 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN संख्या 05/2024 के तहत ग्रेजुएट लेवल पदों—जैसे स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर—की भर्ती के लिए उत्तर कुंजी, उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में कुल 8113 पद भरे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सभी पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से Railway NTPC Answer Key ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC UG Exam Date 2025: एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड कब आएगा?
rrb.digialm.com Answer Key: RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2025 Kab Aayegi?
RRB NTPC परीक्षा में पंजीकृत 5.8 लाख में से केवल 2.60 लाख उम्मीदवार (44.83%) ही शामिल हुए। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार RRB NTPC उत्तर कुंजी 2025 का उपयोग करके अपनी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर सकेंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर ⅓ अंक की कटौती की जाएगी। इस लेख में हमने उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया, अंकन प्रणाली और कुल स्कोर निकालने का तरीका विस्तार से बताया है।
संगठन (Organization) |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
रिक्तियाँ (Vacancies) |
स्नातक स्तर Graduate Level) - 8113 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
1 जुलाई 2025 |
RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 |
5 जून से 24 जून 2025 तक |
आपत्ति दर्ज कराने की तिथि |
1 जुलाई (शाम 6 बजे) से 6 जुलाई 2025 (रात 11:55 बजे) |
नकारात्मक अंकन (Negative Marking) |
⅓ अंक की कटौती |
उपस्थित उम्मीदवार |
2.60 लाख |
आधिकारिक वेबसाइट |
rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Answer Key Pdf Download Kaise Kare?
-
आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं - ( www.rrbcdg.gov.in)।
-
"आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी" लिंक ढूंढो - होम पेज या " CEN-05/2024" अनुभाग में।
-
लॉगिन करो – अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालो।
-
उत्तर कुंजी देखो - स्क्रीन पर आपकी प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी दिखेगी।
-
पीडीएफ डाउनलोड करो - "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करें पीडीएफ सेव कर लो।
-
प्रिंट चाहो तो निकाल लो - रेफरेंस के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation