भारत के इस गांव को माना जाता है देश का सबसे मध्य बिंदु, पढ़ें नाम

उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की सीमाएं फैली हुई हैं। इस कड़ी में भारत के अलग-अलग बिंदु मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप भारत के सबसे मध्य बिंदु के बारे में जानते हैं। यह मध्य प्रदेश राज्य के एक गांव में स्थित है। कौन-सा है यह गांव, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Kishan Kumar
Jun 30, 2025, 18:27 IST
भारत के इस गांव को माना जाता है देश का सबसे मध्य बिंदु
भारत के इस गांव को माना जाता है देश का सबसे मध्य बिंदु

भारत का नक्शा उठाकर देखें, तो उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की सीमाएं फैली हुई हैं। इस कड़ी में हमें अलग-अलग दिशा में भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश देखने को मिलते हैं।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे मध्य बिंदु कौन-सा है। यह भारत में किस राज्य और किस जिले के गांव में मौजूद है। क्या आप संबंधित राज्य और जिले का नाम जानते हैं या फिर गांव के नाम के बार में कोई जानकारी रखते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

किस राज्य में है सबसे मध्य बिंदु 

सबसे पहले हम राज्य के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि भारत का सबसे मध्य बिंदु मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। 

किस जिले में है सबसे मध्य बिंदु

भारत का सबसे मध्य बिंदु ढीमरखेड़ा तहसील के कटनी जिले में मौजूद है। 

किस गांव में है सबसे मध्य बिंदु 

अब सवाल है कि किस गांव को भारत का सबसे मध्य बिंदु माना जाता है, तो आपको बता दें कि कटनी जिले के करौंदी गांव को देश का सबसे मध्य बिंदु माना जाता है। 

भारत के दिल के रूप में पहचान

भारत का करौंदी गांव मध्य बिंदु होने के कारण देश के दिल के रूप में पहचान रखता है। यहां करीब 200 लोगों की आबादी है। 

गांव से गुजरती है कर्क रेखा

भारत के आठ राज्यों से गुजरने वाली कर्क रेखा करौंदी गांव से होकर गुजरती है। इससे गांव का भौगोलिक महत्त्व और बढ़ जाता है। 

आजादी से पहले यह था मध्य बिंदु

आजादी से पहले भारत का मध्य बिंदु दूसरा था। क्योंकि, उस समय भारत का क्षेत्रफल अधिक था। यह मध्य बिंदु महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में जीरो माइल मार्कर के तौर पर जाना जाता था।

हालांकि, बाद में पाकिस्तान और बांग्लादेश अलग देश बनने के बाद भारत का मध्य बिंदु बदला और करौंदी गांव को नया मध्य केंद्र माना जाने लगा। आपको बता दें कि भारत के इस गांव में 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी पहुंच चुके हैं, जिसके बाद यहां एक स्मारक का निर्माण किया गया था।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News