SSC JE 2025 Registration: मौका! जूनियर इंजीनियर सहित 1340 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू

SSC JE 2025 Registration: एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू। उम्मीदवार 21 जुलाई, 2025 तक करें आवेदन।

Priyanka Pal
Jul 1, 2025, 15:29 IST
SSC JE 2025 Registration
SSC JE 2025 Registration

SSC JE 2025 Registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) सहित 1340 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक वे योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन 21 जुलाई, 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। 

हालांकि, योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई, 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती हैं। 

SSC JE Exam Registration 2025 : महत्वपूर्ण विवरण 

सभी उम्मीदवार अब SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, भर्ती 2025 नौकरियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से संबंधित भर्ती के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर कर सकते हैं:

संगठन 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर 

पदों की संख्या 

1340 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

30 जून 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

21 जुलाई रात 11 बजे 

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

22 जुलाई 2025

फॉर्म में सुधार करने की तिथि 

1 - 2 अगस्त 2025

परीक्षा तिथि टियर I

27-31 अक्टूबर 2025

प्रवेश पत्र 

परीक्षा से पहले

परीक्षा तिथि टियर II

जनवरी / फरवरी 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC JE Notification 2025: शैक्षणिक योग्यता 

नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर अपनी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

विभाग 

शैक्षणिक योग्यता 

सीमा सड़क संगठन बीआरओ (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) 

  • संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव।

जल शक्ति मंत्रालय का ब्रह्मपुत्र बोर्ड (सिविल)

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सीपीडब्ल्यूडी (सिविल / इलेक्ट्रिकल)

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान स्टेशन (सिविल / मैकेनिकल)

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी (सिविल / इलेक्ट्रिकल)

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा।

गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय नौसेना (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल)

  • संबंधित ट्रेड में डिग्री या 2 वर्ष के अनुभव के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा।

फरक्का बैराज परियोजना (सिविल / इलेक्ट्रिकल)

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) - सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) 

  • संबंधित ट्रेड में डिग्री या 2 वर्ष के अनुभव के साथ संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) - (सिविल) 

  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

 SSC JE Notification 2025: आयु सीमा

एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 ऑनलाइन फॉर्म 2025 के अनुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गई है। जिसमें, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष केवल CPWD और CWC पद के लिए तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी जाती है।  

 SSC JE Notification 2025: आवेदन शुल्क 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल के माध्यम उम्मीदवार आवेदन शुल्क की जांच कर भुगतान पूरा कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

100 रुपये 

एससी/एसटी/पीएच

निशुल्क 

सभी वर्ग महिला

निशुल्क

पहली बार सुधार शुल्क

200 रुपये 

दूसरी बार सुधार शुल्क

500 रुपये 

 SSC JE Notification 2025: आवेदन कैसे करें?

सएससी ने अपनी नई वेबसाइट SSC.GOV.IN पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नई वेबसाइट पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ही किसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। नीचे दिए गए स्टेप के जरिए उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3  हस्तलेखन, पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरणों की जांच करें। 

स्टेप 4 यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करें। 

स्टेप 5 जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News