JAC 11th Result 2025 Out : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 11वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में करीब 3.5 लाख छात्र-छात्राओं शामिल हुए थे।
इन परीक्षाओं का आयोजन 20 से 22 मई 2025 के बीच किया गया था। झारखंड बोर्ड के कक्ष 11वीं के छात्रों ने इन परीक्षाओं को दो शिफ्ट में दिया था। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी सिटिंग दोपहर 2 बजे से शुरू हुई थी।
JAC 11th Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जो भी छात्र JAC बोर्ड 2025 कक्षा 11वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे टेबल के माध्यम से भी महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
बोर्ड का नाम | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
कक्षा | 11वीं |
परीक्षा की तिथि | 20 से 22 मई 2025 के बीच |
परीक्षा का परिणाम | जारी |
ऑफिशियल वेबसाइट | jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in |
मोड | ऑफलाइन मोड |
JAC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की रिजल्ट ऐसे करें चेक
जो छात्र झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट नीचे बताए गए स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1 छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Class XI Examination – 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation