IOCL Apprentice Recruitment 2026: आईओसीएल में अप्रेंटिस के 405 पदों पर भर्ती, 24 वर्ष तक के अभ्यर्थी करें आवेदन

Last Updated: Mar 12, 2026, 15:24 IST

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 405 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जो आईओसीएल में नौकरी करने के इच्छुक है, वे अब अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं। 

IOCL Apprentice Recruitment 2026
IOCL Apprentice Recruitment 2026

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 405 पदों भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब IOCL की आधिकारिक वेबसाइट-iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 11 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड या कोर्स में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

पद का नाम

योग्यता/शर्तें

ट्रेड अप्रेंटिस

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में 2 साल का नियमित ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस

संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 साल का नियमित डिप्लोमा अनिवार्य है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री, 50% अंक (आरक्षित वर्गों के लिए 45%) के साथ।

डेटा एंट्री ऑपरेटर

अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है।

आयु-सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए, जाँच तिथि 28.02.2026 के अनुसार। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट इस प्रकार है:

  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट, अधिकतम आयु 29 वर्ष

  • OBC-NCL: 3 वर्ष की छूट, अधिकतम आयु 27 वर्ष

PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी:

  • सामान्य PwBD: 10 वर्ष तक

  • SC/ST PwBD: 15 वर्ष तक

  • OBC-NCL PwBD: 13 वर्ष तक

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF

यहां क्लिक करें

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Link

यहां क्लिक करें

IOCL Apprentice Application 2026 Link

यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल (NATS/NAPS) पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। उसके बाद वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के 'Careers' सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और योग्यता संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़ें। वेबसाइट पर आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • NAPS/NATS पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्टर करने वाले और नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

  • संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले और योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनके जरूरी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, ताकि उन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए योग्य माना जा सके।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), जो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल कंपनियों में से एक है और फॉर्च्यून “ग्लोबल 500” कंपनी में शामिल है, देश में स्किल बिल्डिंग इनिशिएटिव के तहत विभिन्न राज्यों में अपनी टीम का विस्तार कर रही है। इसके तहत महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, UT दमन और दीव, UT दादरा और नगर हवेली में टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर भर्ती की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 15:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News