HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

Last Updated: May 7, 2026, 19:40 IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा जल्द ही 10वीं के फाइनल एग्जाम रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे। यहां से जानें लेटेस्ट अपडेट्स। 

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कुछ दिनों पहले ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था, जिसे देख अब 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। हिमाचल बोर्ड SSC यानी 10वीं का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी किए जा सकते हैं।  

मार्च 2026 में आयोजित हुए बोर्ड एग्जाम के ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। इस साल लगभग 1 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

पिछले साल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 15 मई 2025 को घोषित किए थे। हालांकि बोर्ड ने इस बार के रिजल्ट की डेट और टाइम की अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। 

कब आएगा रिजल्ट?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के ट्रेंड्स के अनुसार, HPBOSE 10th Result 2026 की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह (8 मई से 15 मई के बीच) होने की पूरी संभावना है। बोर्ड आमतौर पर सुबह 10:00 AM से दोपहर 2:00 PM के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट का ऐलान कर सकता है।

HPBOSE 10th Result 2026: मुख्य डिटेल्स 

इवेंट 

जानकारी

बोर्ड का नाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)

एग्जाम का नाम

10वीं (मैट्रिक) बोर्ड एग्जाम 2026

एग्जाम डेट

3 मार्च से 28 मार्च 2026

रिजल्ट की स्थिति

जल्द घोषित होगा (मई 2026)

ऑफिशियल वेबसाइट

hpbose.org

रिजल्ट का मोड

ऑनलाइन और SMS

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण लोडिंग में समय लग सकता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'HPBOSE 10th Result 2026' के लिंक को चुनें।
  4. अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी फिल करें।
  5. 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी।
  6. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

बिना इंटरनेट के SMS से देखें रिजल्ट

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: HP10 (स्पेस) अपना रोल नंबर।
  • इसे 5676750 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके फोन पर SMS के जरिए आ जाएगा।

यहां भी पढ़े: CG PET 2026 Admit Card Out: छत्तीसगढ़ पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 19:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News