30 की उम्र में करियर को लेकर हैं परेशान? ये सरकारी परीक्षाएं बदल सकती हैं आपकी किस्मत

Last Updated: Aug 4, 2026, 17:06 IST

Govt Jobs For 30 Years Age: सरकारी नौकरी पाना हर किसी युवा की चाहत होती है, लेकिन उम्र के चलते सपना, सपना ही रह जाता है। पर कुछ युवाओं को यह भी मानना है कि 30 की उम्र होेने के बाद आपको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। जबकि यह सच नहीं है। आज हम आपको नीचे इस लेख में 30 के बाद मिलने वाली सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। 

Govt Jobs For 30 Years Age
Govt Jobs For 30 Years Age

Govt Jobs For 30 Years Age: सरकारी नौकरी हर किसी युवा का सपना होती है क्योंकि इसमें आपको शोहरत और पैसा दोनों मिलते हैं, लेकिन कई बार उम्र की वजह से भी सरकारी नौकरी मिल नहीं पाती। पर कुछ युवाओं को यह भी मानना है कि 30 की उम्र होेने के बाद आपको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। जबकि यह सच नहीं है। 30 की उम्र के बाद भी आप सरकारी नौकरी कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के बूते हासिल कर सकते हैं। आप नीचे लेख में लिस्ट देख सकते हैं। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

अगर आप भी 30 साल के हो चुके हैं और अभी भी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए UPSC एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 32 साल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसमें OBC को 35 साल और SC/ST को 37 साल तक की छूट मिलती है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। 

इस परीक्षा को पास करने के बाद आप आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस, भारतीय रेलवे अकाउंट्स सर्विस, भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा सहित अन्य पदों पर चयनित हो सकते हैं।    

राज्य लोक सेवा आयोग

30 साल की उम्र के बाद उम्मीदवार के पास राज्य लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक शानदार अवसर हो सकता है। इसके लिए आयु सीमा 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

इस परीक्षा को पास करने के बाद आप डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, डीएसपी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक कमिश्नर वाणिज्यिक कर,  लेखा अधिकारी, एआरटीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला और आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य पदों पर चयनित हो सकते हैं।    

एसएससी सीजीएल  

जो उम्मीदवार 30 साल के हो चुके हैं और सरकार नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए एसएससी सीजीएल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आयु सीमा 30 से 32 वर्ष तक होती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा पास करने के बाद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में इंस्पेक्टर और ऑफिसर लेवल की नौकरी मिल सकती है। 

बैंकिंग सेक्टर 

अगर आप 30 की उम्र में करियर को लेकर परेशान हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकिंग सेक्टर आपकी राह देख रहा है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होती है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होना अनिवार्य है। परीक्षा पास करने के बाद पब्लिक सेक्टर के बैंकों में शानदार सैलरी मिलती है। 

ये भी पढ़ें: [OUT] Rajasthan University Result 2026: राजस्थान विश्विद्यालय BA, BSC, MA कोर्स का रिजल्ट result.uniraj.ac.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 4, 2026, 17:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News