Delhi Govt Free Coaching 2026: दिल्ली सरकार 12वीं के छात्रों को देगी फ्री JEE-NEET कोचिंग, दिसंबर में होगा JSDT सेलेक्शन टेस्ट

Last Updated: Aug 4, 2026, 17:45 IST

Delhi Free Coaching Scheme: दिल्ली सरकार ने Government & Government-Aided विद्यालयों के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें। 

Delhi Govt Free Coaching 2026: दिल्ली सरकार 12वीं के छात्रों को देगी फ्री JEE-NEET कोचिंग,  दिसंबर में होगा JSDT सेलेक्शन टेस्ट
Delhi Govt Free Coaching 2026: दिल्ली सरकार 12वीं के छात्रों को देगी फ्री JEE-NEET कोचिंग, दिसंबर में होगा JSDT सेलेक्शन टेस्ट

Delhi Govt Free Coaching 2026: दिल्ली सरकार ने Government & Government-Aided विद्यालयों के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को देश के सबसे प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE (Joint Entrance Examination) और NEET (National Eligibility-cum-Entrance Test) की तैयारी कराने के लिए 1 साल की मुफ्त कोचिंग को प्रदान करने की घोषणा की गई है।

शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों को इस फ्री कोंचिग के बारे में काफी जानकारियां दी गई है। साथ ही, उन नोटिस में एलिजिबल छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है। DoE ने यह योजना Dakshana Foundation की स्कॉलरशिप के तहत संचालित की जाएगी। इसमें चुनें छात्रों को न केवल मुफ्त कोचिंग मिलेगी, बल्कि उनके रहने और भोजन की भी सुविधा भी पूरी तरह फ्री होगी।

Free JEE NEET Residential Coaching - यहां क्लिक करें 

यह फ्री कोंचिग 12वीं के विज्ञान के उन छात्रों के लिए खुली है, जो वर्तमान में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित हैं, जिनका अकादमिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट है।

Delhi Govt Free Coaching 2026 से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स 

इवेंट 

डिटेल्स

योजना का नाम

दिल्ली सरकार मुफ्त जेईई-नीट आवासीय कोचिंग स्कॉलरशिप

एलिजिबिलिटी 

दिल्ली के सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूलों के 12वीं (Science Stream) के छात्र

सहयोगी संस्था

Dakshana Foundation

चुनने की प्रक्रिया

जॉइंट दक्षिणा सेलेक्शन टेस्ट (JSDT 2027)

चुनने एग्जाम की डेट 

दिसंबर 2026

कोचिंग स्थल

Dakshana Valley, काडूस, पुणे 

सुविधाएं

100% फ्री कोचिंग, हॉस्टल (रहना) और भोजन

चयन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन नियम 

इस मुफ्त आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को एक पारदर्शी सेलेक्शन एग्जाम से गुजरना होगा:

  • JSDT एग्जाम के माध्यम से चयन: छात्रों का चयन Joint Dakshana Selection Test (JSDT 2027) के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2026 में होना निर्धारित है।
  • स्कूल लेवल पर रजिस्ट्रेशन: एलिजिबल छात्रों का रजिस्ट्रेशन उनके संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या विज्ञान विभाग समन्वयक (Science Coordinator) के माध्यम से किया जाएगा।
  • पुणे कैंपस में पढ़ाई: चयनित मेधावी छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित 'दक्षिणा वैली' कैंपस में 1 साल का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यहां भी पढ़े: UTET Application Form 2026: उत्तराखंड टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट हुई Extend, जारी, ukutet.com से जानें New Date

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 4, 2026, 17:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News