MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 OUT: एमपी स्टेट सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
MPPSC SSE Mains Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट सर्विसेज़ (SSE) मेन्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC SSE Mains Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज 4 अगस्त को स्टेट सर्विसेज़ परीक्षा 2026 के लिए मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, मेन्स परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
MPPSC Mains Admit Card 2026 Download Link
एमपीपीएससी स्टेट सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर,जन्म तिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमने नीचे एक डायरेक्ट लिंक भी दिया है ताकि उम्मीदवार आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।
| MPPSC State Service Exam SSE Mains Admit Card 2026 Link |
MPPSC Mains Exam 2026 Date
Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) द्वारा एमपीपीएससी स्टेट सर्विसेज़ मेन्स परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक मध्य प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
| MPPSC SSE Mains Exam 2026 Notice PDF |

MPPSC State Services Mains Exam 2026 Schedule
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एमपीपीएससी स्टेट सर्विसेज मेन्स एग्जाम शेड्यूल 2026 देख सकते हैं।
| परीक्षा तिथि | विषय | परीक्षा समय |
| 08 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – पेपर I | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 09 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – पेपर II | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 10 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – पेपर III | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 11 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – पेपर IV | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 12 अगस्त 2026 | सामान्य हिंदी एवं व्याकरण | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| 13 अगस्त 2026 | हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
MPPSC Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एमपीपीएससी स्टेट सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर Admit Card - State Service Main Exam 2025 Link पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना ApplicationNumber या Date of Birth दर्ज करें।
-
Login पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
MPPSC Mains 2026 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुँचे। अपने साथ केवल वही दस्तावेज लेकर जाएं जिनकी अनुमति दी गई है। एग्जाम सेंटर के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा अवधि के दौरान आयोग द्वारा तय किए गए नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी लाना अनिवार्य होगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.