RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर उत्तर कुंजी यहां rssb.rajasthan.gov.in जल्द

Last Updated: Aug 4, 2026, 15:42 IST

RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर आंसर की जल्द जारी की जाएगी। 24 जुलाई की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026
RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। 3 घंटे की परीक्षा में उम्मीदवार को 200 प्रश्नों को हल करने का समय दिया गया था। 

आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा राजस्थान राज्य के 14 जिलों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग 82000 से भी अधिक उम्मीदवार (68 प्रतिशत) उम्मीदवार शामिल रहे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। जो कि किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। 

Rajasthan Women Supervisor Answer Key 2026: आंसर की 

राजस्थान महिला सुपरवाइजर आंसर की जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवार डाउनलोड कर अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। 

RSSB Women Supervisor Answer Key 2026: ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, कैंडिडेट कॉर्नर पर जाएं। 

स्टेप 3 अब आंसर की के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 आंसर की जारी होने के बाद पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें। 

RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

आरएसएसबी की ओर से महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप 17 जुलाई को जारी की गई थी। जिसके बाद एडमिट कार्ड 20 जुलाई को वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए थे। आंसर की से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टेबल को देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 

महिला सुपरवाइज

भर्ती प्राधिकरण 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 

पदों की संख्या 

72

परीक्षा तिथि 

24 जुलाई (शुक्रवार), 2026 

सिटी स्लिप 

17 जुलाई, 2026 

एडमिट कार्ड 

20 जुलाई, 2026 

शिफ्ट 

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

आंसर की 

जल्द 

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://recruitment.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Women Supervisor Answer Key 2026: परीक्षा विश्लेषण

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान आदि विषय से प्रश्न शामिल रहे। आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, गलत उत्तरों के लिए ⅓ की निगेटिव मार्किंगलागू है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी थी। उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का कठिनाई स्तर मीडियम था।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 4, 2026, 15:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News