प्रयागराज 2nd, तो कानपुर का है तीसरा स्थान, कुल रजिस्टर्ड वाहनों में पहले पर है यूपी का यह जिला
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग RTO में पंजीकृत वाहनों की संख्या अलग-अलग है। इस कड़ी में सबसे अधिक आंकड़ों में प्रयागराज दूसरे स्थान पर है, तो कानपुर तीसरे नंबर पर आता है।
उत्तर प्रदेश में करोड़ों वाहन चलते हैं। इसमें निजी वाहनों की संख्या सबसे अधिक है। इस कड़ी में यदि कुल वाहन पंजीकृत वाले RTO को देखें, तो इसमें प्रयागराज का स्थान दूसरे नंबर पर आता है। वहीं, यूपी का कानपुर नगर भी इसमें पीछे नहीं है, जो कि सबसे अधिक पंजीकृत वाहनों में तीसरे नंबर पर आता है। हालांकि, प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जो कि पंजीकृत वाहनों में सबसे आगे है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
पहले नंबर पर आता है यह जिला
यूपी में सबसे अधिक वाहन पंजीकरण मामले में प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम सबसे टॉप पर आता है। इस जिले में कुल 32,49, 911 पंजीकृत वाहन हैं, जो कि राज्य के सभी आरटीओ में सबसे अधिक हैं।
प्रयागराज और कानपुर समेत ये जिले भी शामिल
लखनऊ के बाद कुल पंजीकृत वाहनों में प्रयागराज दूसरे स्थान पर है, जहां कुल 32.49 लाख पंजीकृत वाहन हैं। वहीं, कानपुर नगर में 19.79 लाख, आगरा में 16.92 लाख और वाराणसी में 16.70 लाख पंजीकृत वाहन हैं।
RTO में कुल पंजीकृत वाहन
उत्तर प्रदेश में वाहनों की संख्या बढ़ी है। इस कड़ी में पंजीकृत वाहनों की संख्या 53 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 3476 लाख कमर्शियल और 49.5 करोड़ निजी वाहन हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस देने में भी नंबर-1
उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस देने में भी सबसे नंबर-1 जिला लखनऊ ही रहा है। यहां अब तक 13.66 लाख लाइसेंस जारी किये जा चुके हैं। वहीं, गाजियाबाद जिला दूसरे स्थान पर आता है, जहां 13.66 लाख लाइसेंस जारी किये गए हैं।
तीसरे स्थान की बात करें, तो यह मेरठ का है, जहां कुल जारी किये लाइसेंस का आंकड़ा 10.58 लाख और इसके बाद कानपुर(10.51 लाख) और प्रयागराज(10.16 लाख) है। परिवहन विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल 29,05,937 परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस समेत कुल 29.99 करोड़ से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यूपी में परिवहन से जुड़ी सेवाओं की मांग बढ़ी है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.