Ghaziabad School Closer Alert: कांवड़ यात्रा के कारण 9 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल: स्टूडेंट्स यहां से जानें डेट्स
कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की क्लास 1 से 12 तक बंद रखने का आदेश दिया है। छात्र इससे जुड़ा नोटिस देखने के लिए यहां पढ़े।
Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के आदेश के अनुसार सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। साथ ही, कॉलेज और शिक्षण संस्थान को भी बंद रखा जाएगा।
डीएम रविंद्र मांदड़ ने बताया कि जिले में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कदम को अपनाया गया है। साथ ही, जिन कॉलेजो में पहले से एग्जाम की डेट्स तय है, वहां इन दिनों भी एग्जाम निर्धारित समय पर ही कराई जा सकेंगी।
कांवड़ यात्रा और सुरक्षा: क्यों लिया गया यह निर्णय?
हर साल सावन के महीने में हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के मुख्य रास्तों से होकर गुजरते हैं। 11 अगस्त को सावन का मुख्य त्योहार यानी शिवरात्रि को मनाया जाएगा। शिव जी के इस त्योहार पर शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है, जिसके लिए कावड़ियां रास्तों पर जल को लेकर चलते हैं।
प्रशासन ने मुख्य कारणों को स्पष्ट किया है:
- छात्रों की सुरक्षा: सड़कों पर भारी भीड़ के कारण स्कूली बच्चों व बसों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
- ट्रैफिक डायवर्जन: मेरठ रोड, एनएच-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है और लेन रिजर्व की गई हैं।
- जाम से राहत: स्कूल बसों की आवाजाही से शहर के अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक जाम न लगे।
कांवड़ यात्रा 2026, Ghaziabad School Holiday
| सब्जेक्ट | डिटेल्स |
| छुट्टी की अवधि | 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक (कुल 9 दिन) |
| प्रभावित कक्षाएं | नर्सरी से कक्षा 12वीं तक (सभी बोर्ड) |
| शिक्षण संस्थान | सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, कॉलेज व यूनिवर्सिटी |
| एग्जाम की स्थिति | पूर्व-निर्धारित एग्जाम समय पर आयोजित होंगी |
| ऑनलाइन पढ़ाई | स्कूल चाहें तो ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं |
Kanwar Yatra 2026: ऑनलाइन चलेंगी क्लास
कांवड़ यात्रा 2026 के चलते स्कूलो की छुट्टी का ऐलान सोमवार को जिलाधिकारी ने किया। उन्होने स्कूलों को 9 दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, शहर के स्कूल बंद होने पर भी छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास जारी की जाएगी। ऑनलाइन क्लास छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए करवाई जा रही है।
कब तक बंद रहेंगे Ghaziabad School 2026
Ghaziabad School 2026 को कांवड़ यात्रा के चलते 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए बंद रहने का आदेश दिया है। बोर्ड ने यह सूचना एक ऑफिशियल नोटिस के जरिए जारी की है।

छात्र स्कूल बंद से जुड़ी सभी जानकारी के लिए उपर दिए गए नोटिस को देखें।
यहां भी पढ़े: JKSSB Exam Date 2026 Out: Field Assistant और Social Forestry Worker की एग्जाम डेट जारी, जानें एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.