CUET PG 2026 Answer Key जारी (OUT): आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट exams.nta.ac.in से डाउनलोड करें डाउनलोड, 14 अप्रैल तक फिल करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Apr 13, 2026, 14:56 IST

CUET PG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 अप्रैल को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर CUET PG 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। छात्र 14 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं। CUET PG 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक और स्टेप्स को देखें।

CUET PG 2026 Answer Key Out
CUET PG 2026 Answer Key Out

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल 2026 को जारी कर दी थी। साथ ही, छात्रों के लिए रिस्पॉन्स शीट भी ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी कर दी है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 के एग्जाम 6 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित किए गए थे। 

CUET PG 2026 के एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपनी-अपनी प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी छात्र को क्वश्न पेपर में किसी क्वश्न पर आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 14 अप्रैल, 2026 तक करा सकता है। 

CUET PG परीक्षा 2026, शिक्षा मंत्रालय (MoE) के अधीन केंद्रीय, राज्य और भागीदार विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 2026-27 शैक्षणिक सेशन के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है।

CUET PG 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र CUET PG 2026 के एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स

आंसर-की जारी होने की डेट

12 अप्रैल, 2026

ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट 

14 अप्रैल, 2026 (रात 11:50 बजे तक)

फीस भुगतान की लास्ट डेट 

14 अप्रैल, 2026 (रात 11:50 बजे तक)

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में

ऑफिशियल वेबसाइट

exams.nta.ac.in/CUET-PG

आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

CUET PG 2026 एग्जाम में प्राप्त किए गए स्कोर चेक करने के लिए आप आंसर-शीट और रिस्पॉन्स शीट को इन स्टेप्स के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर क्लिक करें।

2. होमपेज पर "CUET PG 2026 Answer Key Challenge" लिंक पर जाएं और अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।

3. लॉगिन करने के बाद 'View Question Paper' या 'Response Sheet' पर क्लिक करें।

4. आप अपनी आंसर-की देख सकते हैं और इसे भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया और फीस 

NTA छात्रों को गलत आंसरों पर ऑब्जेक्शन फिल करने का मौका देता है। इसके लिए कुछ नियम इस प्रकार हैं:

  • हर प्रश्न फीस: प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए आपको ₹200 (नॉन-रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा।

  • प्रमाण (Evidence): आपत्ति दर्ज करते समय आपको अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज या तर्क अपलोड करने होंगे।

  • अंतिम निर्णय: विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्तियों की जांच करेगी, जिसके बाद Final Answer Key जारी की जाएगी। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

CUET PG 2026 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के स्टेप्स 

ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो खुलने के बाद, छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: "आंसर-की ऑब्जेक्शन" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

स्टेप 4: प्रश्न संख्या और आंसर ऑप्शन का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।

स्टेप 5: "चैलेंज" विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 6: वैध सहायक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

स्टेप 7: अपनी चुनौती की समीक्षा करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप  8: ऑब्जेक्शन दर्ज करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति सुरक्षित रखें।

स्कोर की गणना कैसे करें?

CUET PG की मार्किंग स्कीम को समझकर आप अपना संभावित स्कोर जान सकते हैं:

  • सही उत्तर: +4 अंक

  • गलत उत्तर: -1 अंक (Negative Marking)

  • अनुत्तरित (Unanswered): 0 अंक

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

14 अप्रैल की रात 11:50 बजे के बाद किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही बिना फीस के किसी ऑब्जेक्शन पर विचार होगा। इसलिए समय रहते अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक कर लें और यदि कोई गड़बड़ी लगे तो तुरंत चैलेंज करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 14:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News