SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट जारी, नोटिस पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: Apr 13, 2026, 16:30 IST

SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 के बीच किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से स्लॉट बुकिंग भी कर सकते हैं।

SSC GD Constable Exam Date 2026
SSC GD Constable Exam Date 2026

SSC GD Constable Exam Date 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने 11 अप्रैल को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है। आयोग ने सीबीटी एग्जाम के संबंध में नोटिस जारी किया है, जो 27 अप्रैल से 30 मई के बीच आयोजित होने वाली है। एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF) और एसएसएफ कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) की परीक्षा 2026 तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2026

उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सप्ताह का चयन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अपना स्लॉट चुनने की सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार 11 अप्रैल (दोपहर 3:00 बजे से) से 15 अप्रैल (शाम 5:00 बजे तक) तक परीक्षा स्लॉट का चयन कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए स्लॉट चयन हेतु सीधा लिंक

SSC GD Constable Exam Date 2026: एग्जाम नोटिस


एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का नोटिस 11 अप्रैल को जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल एग्जाम नोटिस नीचे टेबल में दिया गया है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम नोटिस 

पीडीएफ डाउनलोड करें

SSC GD Constable Exam Date 2026: एग्जाम शेड्यूल 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

सप्ताह 1

27 अप्रैल से 02 मई 2026 तक

सप्ताह 2

4 मई से 9 मई 2026 तक

सप्ताह 3

18 मई से 23 मई 2026 तक

सप्ताह 4

25 मई से 30 मई 2026 तक


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 16:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News