CBSE CTET 2026: क्या सितंबर की जगह दिसंबर में होगा CTET Exam? क्या है नया नोटिफिकेशन?

Last Updated: Sep 8, 2026, 18:57 IST

CBSE CTET 2026 Exam Delay: सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2026 के करेक्शन विंडो नोटिफिकेशन में 'September' की जगह 'December' लिखे होने से एग्जाम की डेट दिसंबर तक टलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। हालांकि, छात्र 10 सितंबर 2026 तक ctet.nic.in पर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

CBSE CTET 2026: क्या सितंबर की जगह दिसंबर में होगा CTET Exam? क्या है नया नोटिफिकेशन?
CBSE CTET 2026: क्या सितंबर की जगह दिसंबर में होगा CTET Exam? क्या है नया नोटिफिकेशन?

CTET Exam Date 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर सीबीएसई CBSE ने नई जानकारी दी है। जी हां, CBSE ने CTET September 2026 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए फॉर्म में करेक्शन करने से जुड़ी इंफॉर्मेशन देते हुए एक नोटिस जारी किया था।  

CBSE द्वारा जारी किए गए इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार फाइल नंबर (F.No.) और टाइटल में 'September-2026' के स्थान पर 'December-2026' लिखा हुआ सामने आया है। नोटिस में किए गए इस छोटे से बदलाव ने लाखों छात्रों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि “क्या अब सितंबर सेशन का एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा?”  

सितंबर और दिसंबर में होने वाले CTET Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

CTET Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्र इस एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम का नाम

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026

करेक्शन विंडो 

7 सितंबर से 10 सितंबर 2026

मूल प्रस्तावित एग्जाम डेट 

6 सितंबर 2026 (पोस्टपोम)

रिवाइज्ड एग्जाम डेट (एक्सपेक्टेड नोटिस के अनुसार)

दिसंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET 2026 Exam Postponed or Not - यहां देखें Actual Notice

CTET 2026 Exam Postponed News: नोटिफिकेशन में हुई गलती या सच में शिफ्ट होगा एग्जाम? 

CBSE द्वारा 7 सितंबर को जारी किए गए करेक्शन विंडो ओपन करने के पब्लिक नोटिस में उपर  फाइल नंबर पर F.No.: CBSE/CTET/December-2026 लिखा हुआ था। इससे पहले जारी सभी पब्लिक नोटिस में यह फाइल नंबर CBSE/CTET/SEPTEMBER-2026 लिखा जा रहा था। 

इस फाइल नंबर को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर सेशन का एग्जाम अब दिसंबर 2026 के महीने में आयोजित किया जा सकता है। 

CTET Exam Date 2026 में क्या सच में हुए बदलाव? 

  • तकनीकी गलती या टाइपो: एक्सपर्ट का मानना है कि यह सीबीएसई की ओर से ड्राफ्टिंग के दौरान हुई एक टाइपिंग मिस्टेक भी हो सकती है।
  • बोर्ड क्लैरिफिकेशन का इंतजार: कई दिन बीत जाने के बाद भी सीबीएसई की ओर से इस एग्जाम की डेट से जुड़ा अभी तक कोई ऑफिशियल स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।
  • दिसंबर में एग्जाम होने की संभावना: यदि 6 सितंबर को पोस्टपोन हुए एग्जाम के संचालन के लिए अक्टूबर-नवंबर में सेंटर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो सीबीएसई इसे सीधे दिसंबर सेशन में ही आयोजित करेगा। 

CTET Correction Window 2026 Active

CTET Exam 2026 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए CBSE ने करेक्शन विंडो को 10 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल तौर पर खोला रखा जाएगा। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

यहां भी पढ़े: How to Edit CTET Application Form 2026: करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, ऐसे करें कब तक करें सकेंगे Correction

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 18:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News