SSC Phase 14 City Slip 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक आज, यहां करें चेक

Last Updated: Sep 6, 2026, 09:40 IST

SSC Selection Post Phase 14 City Intimation Slip 2026 Link जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार जो फेज 14 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे।

SSC Selection Post Phase 14 City Intimation Slip 2026 Link
SSC Selection Post Phase 14 City Intimation Slip 2026 Link

SSC Selection Post Phase 14 City Intimation Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, आयोग आज 6 सितंबर 2026 को परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। यह स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी मिलती है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से इसे चेक कर सकेंगे। 

ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी उल्लिखित होती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि, समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। 

SSC Selection Post Phase 14 City Slip 2026 हाइलाइट्स

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा की तारीख, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और मार्किंग स्कीम समेत अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती संस्था का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम

सिलेक्शन पोस्ट

परीक्षा का नाम

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026

कुल पदों की संख्या

2,919

सिटी इंटिमेशन स्लिप

6 सितंबर 2026 तक (संभावित)

एडमिट कार्ड

13 सितंबर 2026 तक (संभावित)

परीक्षा की तारीख

16 से 26 सितंबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

कब होगी SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा?

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 की परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की तारीखों का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Screenshot 2026-09-06 093847

SSC Phase 14 City Slip कैसे चेक करें?

SSC Selection Post Phase 14 City Intimation Slip 2026लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Latest News सेक्शन में Selection Post Phase 14 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपनी Login Details दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर City Intimation Slip दिखाई देगी।

  5. इसमें दिए गए परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें।

  6. स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित निकालकर रख लें।

सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?

SSC Phase 14 City Intimation Slip में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और परीक्षा शहर जैसी जरूरी जानकारी दी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि स्लिप जारी होने के बाद सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।

SSC फेज 14 एडमिट कार्ड कब आएगा?

उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षार्थियों को केवल आवंटित शहर की जानकारी मिलती है, जबकि प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि, समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होते हैं। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से करीब 3 दिन पहले यानी 13 सितंबर 2026 के आसपास आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 6, 2026, 09:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News