रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू; CBSE 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट cbse.gov.in पर जल्द होगा जारी, देखें Latest Updates
CBSE Class 12th Compartment Result 2026, cbse.gov.in: सीबीएसई 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट 2026 अगस्त 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर से रिजल्ट को ऐसे डाउनलोड करें।
CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं के सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम 2026 में शामिल हुए 1.63 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर पर एक ही दिन आयोजित किए गए थे।
बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि सप्लीमेंट्री एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया फाइमल स्टेप पर आ चुकी है। साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स व पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले से दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और DigiLocker ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Class 12th Supplementary Result 2026 Details
CBSE 12वीं के छात्र अपने सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| एग्जाम का नाम | CBSE Class 12th Supplementary / Compartment Exam 2026 |
| एग्जाम डेट | 28 जुलाई 2026 |
| एग्जाम में शामिल छात्र | लगभग 1,63,000 छात्र |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | अगस्त 2026 (पहला या दूसरा सप्ताह) |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स | cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in |
| डिजिटल मार्कशीट प्लेटफॉर्म | DigiLocker (digilocker.gov.in) एवं UMANG App |
12वीं के ऑनलाइन रिजल्ट और मार्कशीट को कैसे चेक करें?
12वीं के छात्र सीबीएसई के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Senior School Certificate Examination (Class XII) Supplementary Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID को ध्यान से फिल करें।
- डिटेल्स फिल करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- फिर, आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इस रिजल्ट को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
DigiLocker ऐप से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका:
छात्र वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker ऐप से भी अपने 12वीं के रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे से आसान स्टेप्स को देखें।
- छात्र अपने फोन में DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर विजिट करें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।
- Education & Learning सेक्शन में जाकर Central Board of Secondary Education (CBSE) को सेलेक्ट करें।
- ‘Class XII Marksheet’ ऑप्शन पर क्लिक करके रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) फिल करें।
- उसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट को देखकर इसे डाउनलोड कर लें।
What are the admission tips for students after the Class 12 results?
1. कॉलेज एडमिशन में होगी पूर्ण मान्यता
12वीं के छात्रों को ऐसा भ्रम रहता है कि सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने पर अलग या कम वैल्यू वाली मार्कशीट मिलती है। परंतु, CBSE 2026 की नई नीतियों के अनुसार, सप्लीमेंट्री पास करने वाले छात्रों को एक रिवाइज्ड और कंसोलिडेटेड मार्कशीट जारी दी जाती है, जिसे यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में रेगुलर मार्कशीट की तरह ही पूरी इंपॉर्टेंस मिलती है।
2. एडमिशन विंडो का रखें ध्यान
12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर से डाउनलोड करके अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज जैसे B.Sc, B.Com, B.A, BCA, BBA आदि में बची हुई सीटों और लेट-एडमिशन राउंड्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: BSEB Simultala Class 6 Admission 2027-28: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में पढ़ने का मौका, आज से करें Online Registration
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.