सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में पढ़ने का मौका, आज से करें Online Registration

Last Updated: Aug 3, 2026, 15:06 IST

Simultala Class 6 Admission 2027-28:सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2027 Admission के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से स्टार्ट हो गई है। पेरेंट्स अपने बच्चे के एडमिशन के लिए 18 अगस्त 2026 से पहले वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को फिल करें।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में पढ़ने का मौका, आज से करें Online Registration
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में पढ़ने का मौका, आज से करें Online Registration

Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जमुई स्थित प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में कक्षा 6 के सेशन 2027-28 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 03 अगस्त से शुरू कर दी गई है। साथ ही, छात्रों के लिए फ्री में इस स्कूल में पढ़ने का सुनहरा अवसर है। पेरेंट्स जो भी अपने बच्चों को BSEB SAV Class 6 Admission दिलवाना चाहते हैं, वे दिए गए टाइम पीरियड के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। 

कक्षा 6 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में ही BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर मिलेंगे। पेरेंट्स अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म पर जाकर मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Admission Schedule & Overview

BSEB द्वारा SAV कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रोसेस से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डिटेल्स

संचालक बोर्ड 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

स्कूल का नाम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (SAV)

कक्षा 

कक्षा 6 

कुल उपलब्ध सीटें

120 सीटें 
  • 60 लड़के 
  • 60 लड़कियां

रजिस्ट्रेशन डेट 

03 अगस्त 2026 

रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 

18 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन 

रजिस्ट्रेशन फीस 

1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 200 

2. एससी/एसटी: 50

प्रारंभिक एग्जाम डेट 

अक्टूबर 2026

मुख्य परीक्षा तिथि (Mains Exam Date)

दिसंबर 2026

Eligibility Criteria और आयु सीमा

कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले पेरेंट्स और छात्रों को इन निम्नलिखित योग्यताओं को ध्यान से देखना होगा। 

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र बिहार राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय यानी सरकारी या निजी आदि में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • निवास स्थान: छात्रों को बिहार का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: छात्र की न्यूनतम आयु 10 साल और अधिकतम आयु 12 साल होनी चाहिए।

सिमुलतला एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न और सेलेक्श प्रोसेस 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को दो स्टेप्स के लिखित एग्जाम को पास करना होगा। 

  1. प्रारंभिक एग्जाम:
    • कुल मार्क्स: 150 मार्क्स - MCQ क्वश्न 
    • सब्जेक्ट: गणित, गणितीय क्षमता, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान।
  2. मुख्य एग्जाम:
    • कुल मार्क्स: 300 मार्क्स - दो पेपर - ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव
    • पेपर 1 (150 मार्क्स): गणित और मानसिक क्षमता
    • पेपर 2 (150 मार्क्स): हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान

SAV कक्षा 6 के एग्जाम की शिफ्ट्स 

आयोग द्वारा SAV कक्षा 6 के लिए एडमिशन करवाने के लिए एग्जाम को आयोजित किया है, जिसकी दिसंबर में होने की संभावना है। इस एग्जाम को दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। 

1. पहली शिफ्ट - सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 

2. दूसरी शिफ्ट - दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक 

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027 Official Notice 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कुल कितनी सीटों पर एडमिशन? 

SAV कक्षा 6 के लिए एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से कुल 120 सीटों पर एडमिशन किया जायेगा। साथ ही, इसमें से 60 सीटें पुरुष छात्रों और 60 सीटें महिला छात्र के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन एग्जाम दो राउंड में आयोजित की जाएगी। दोनों ही राउंड में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके एडमिशन दिया जायेगा।

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027 Official Link - यहां क्लिक करें 

SAV कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पेरेंट्स और छात्र SAV कक्षा 6 में एडमिशन पाने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। 

1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए 'Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission Test 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता आदि को फिल करके नया रजिस्ट्रेशन करें।

4. फिर, मिले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके फॉर्म को फिल करें। 

5. फॉर्म फिल करने के बाद छात्र फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।

6. उसके बाद कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। 

7. फिर, फॉर्म सबमिट करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

दो राउंड में होगा Admission Exam 2026 

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि एडमिशन एग्जाम दो राउंड में आयोजित किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अनुसार प्रारंभिक एडमिशन एग्जाम अक्टूबर 2026 के लास्ट विक में आयोजित किया जाएगा, वहीं मुख्य एडमिशन एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: August 2026 School Holiday: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस समेत अगस्त में छुट्टियों का पूरा कैलेंडर, जानें State- Wise और वीकेंड की पूरी लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 3, 2026, 15:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News