CBSE Class 10 Post-Result Facilities 2026: रिजल्ट के बाद बोर्ड ने शुरू की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा, नोटिस जारी

Last Updated: Aug 5, 2026, 18:03 IST

CBSE 10th Result Verification 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10 की मुख्य और द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद की सुविधाओं के प्रारंभ होने की सूचना जारी की है। कक्षा 10 के छात्र मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति प्राप्त कर सकेंगे और अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे।

CBSE Class 10 Post-Result Facilities 2026: रिजल्ट के बाद बोर्ड ने शुरू की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा, नोटिस जारी
CBSE Class 10 Post-Result Facilities 2026: रिजल्ट के बाद बोर्ड ने शुरू की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा, नोटिस जारी

CBSE Class 10 Main & Second Board Exam 2026: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के Main Exam और Second Board Examination 2026 के रिजल्ट जारी करने के बाद छात्रों के लिए आंसर-की के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधाएं ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड ने इससे जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट cbse.gov.in पर एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया है। 

कब आयोजित रिए गए थे CBSE 10th Exam 2026? 

CBSE 10वीं के द्वितीय बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे, वहीं द्वितीय बोर्ड/ सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 मई से 1 जून, 2026 तक आयोजित किए गए थे, जिसमें मुख्य एग्जाम का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 और सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट 18 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। 

मुख्य एग्जाम के रिजल्ट के बाद अब 10वीं के छात्रों की मूल्यांकन की गई आंसर-की को स्कैन करके मार्क्स का वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन करवा सकेंगे। साथ ही, इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना होगा। 

CBSE Class 10 Post-Result Schedule 2026: मुख्य स्टेप्स और फीस

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, आंसर-की के री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को तीन अलग-अलग स्टेप्स में बांटा गया है। हर एक स्टेप के लिए फीस और डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

स्टेप्स 

एप्लीकेशन डेट्स 

निर्धारित फीस 

1. मार्क्स वेरिफिकेशन

रिजल्ट जारी होने के बाद (सीमित समय के लिए)

500/- हर सब्जेक्ट 

2. आंसर-की की फोटोकॉपी लेना 

केवल स्टेप 1 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए

500/- हर सब्जेक्ट 

3. री-इवैल्यूएशन / वेरिफिकेशन 

केवल चरण 2 में आंसर-की प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए

100/- हर सब्जेक्ट 

CBSE Post-Result Declaration 2026 Notice - यहां क्लिक करें 

CBSE Post-Result फैसिलिटी का लाभ कैसे उठाएं?

छात्रों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए केवल ऑनलाइन मोड से ही रजिस्ट्रेशन को स्वीकार किए जाएंगे। छात्र पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे देखें। 

  1. CBSE के ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. फिर, Pariksha Sangam या CBSE Post-Result Verification 2026 के लिंक को चुनें।
  3. चुनने के बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी को फिल करके रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग इन करें।
  4. लॉग-इन करने के बाद जिस सब्जेक्ट के लिए आप वेरिफिकेशन कराना चाहते हैं, उस को चुनें। 
  5. फिर, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन जमा करें। 
  6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र रसीद को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

CBSE Post Result Activity Schedule क्या है? 

10वीं की मुख्य और द्वितीय एग्जाम के लिए मूल्यांकित आंसर-की की स्कैन की गई कॉपी को लेने के लिए, मार्क्स को वेरिफिकेशन करवाने के लिए और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी सभी जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

टाइम 

फीस

मूल्यांकित आंसर-की की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त करना

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

5-9 अगस्त, 2026 (रविवार)

स्कैन की गई प्रति के लिए 300 हर सब्जेक्ट। 

मार्क्स का वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन दोनों

16-19 अगस्त, 2026 

1. वेरिफिकेशन के लिए हर आंसर-की 300 रुपये

2. री-इवैल्यूएशन के लिए हर सब्जेक्ट 100 रुपये 

छात्र CBSE Post-Result Declaration 2026 से जुड़ी ओर अपडेट्स और डिटेल्स जानने के लिए उपर दिए गए ऑफिशियल नोटिस को पढ़े। 

यहां भी पढ़े: UP Ayodhya Rojgar Mela 2026: अयोध्या में 6 अगस्त को मेगा जॉब फेयर, 5800 से नौकरियां, rojgaarsangam.up.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 5, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News