Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट कब तक आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Aug 26, 2026, 12:17 IST

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट को लेकर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बड़ा अपडेट दिया है। जो उम्मीदवार 5 जुलाई की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट से जुड़ा अपडेट आगे लेख में देख सकते हैं। 

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट कब तक आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट कब तक आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का परिणाम निकाय चुनावों के बाद जारी होगा। राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को किया गया था। जिसके बाद उत्तर कुंजी 24 जुलाई को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। 

राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एलडीसी परिणामों की घोषणा प्रकाशन निकाय चुनावों 21 सितंबर के बाद की जाएगी। पहले परीक्षा परिणाम 21 सितंबर को जारी होने वाले थे, जिन्हें अब निकाय चुनावों के कारण टाला जा रहा है। 

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट कब आएगा?

आरएसएसबी लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती 2026 परीक्षा 5 जुलाई को हुई थी। जिसके बाद उत्तर कुंजी 24 जुलाई को जारी की गई। उम्मीदवारों को 29 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। जिसके बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिणाम 21 सितंबर को जारी किए जाने थे। जिसे अब निकाय चुनावों के कारण टाला जा रहा है।

“निकाय चुनावों के बाद यानि 21 सितंबर के बाद 2-3 दिन का MCC में gap आयेगा, उसी में हम LDC परिणाम का प्रयास करेंगे।” 

 

Rajasthan LDC Result 2026: कितने पद भरे जाएंगे?

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 अभियान का उद्देश्य कुल 10,644 रिक्त पदों को भरना है। परीक्षा आयोजित होने के बाद आयोग की ओर से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया दिया गया था। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर बोर्ड द्वारा परिणाम तैयार किया जा रहा है। 

Rajasthan LDC Result 2026 के बाद क्या?

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड 2 (LDC) भर्ती के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ता है। जिसके बाद आरएसएसबी परिणामों की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर  करता है। लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है। 

चेयरमैन ने पहले टाइपिंग टेस्ट के लिए एक संभावित समय-सीमा जनवरी 2027 के आसपास बताई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जैसी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Also Check: RPSC APO City Intimation Slip 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 12:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News