दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खुला, इन इलाकों को होगा फायदा

Last Updated: Aug 25, 2026, 14:24 IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खोल दिया गया है। यह रास्ता कुल 9 किलोमीटर लंबा है, जिससे अब लोगों का जाम का सामना नहीं करना होगा। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

भारत के प्रमुख एक्सप्रेसवे में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खुल गया है। यह रास्ता कुल 9 किलोमीटर लंबा है, जिससे अब दिल्ली-एनसीआर की दूर कम हो गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नया रास्ता सिर्फ 30 दिन की अवधि के लिए ट्रायल के लिए खोला गया है, जिससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया नए रास्ते की रिपोर्ट बना सकेगी। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

जनता के लिए खुला यह खंड

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का करीब 9 किलोमीटर लंबा खंड बीते शुक्रवार को खोल दिया गया है, जो कि डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक है। इससे अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि, अभी तक नोएडा से फरीदाबाद जाने के लिए एक्सप्रेसवे की एक लेन खुली हुई थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन भी खुल गई है। अब फरीदाबाद से आने वाले यात्री एक्सप्रेसवे से नोएडा की तरफ आ सकते हैं। इससे यात्रियों को लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

ऊंचा बनाया गया है रास्ता 

NHAI के मुताबिक, 9 किलोमीटर लंबा यह खंड ऊंचा बनाया गया है। इसके खुलने पर डीएनडी फ्लाईओवर से सीधे जैतपुर पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा और यह पहले से ही चालू फरीदाबाद-सोहना सेक्शन से जुड़ सकेगा।

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा 

ऐसे यात्री, जो पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद या नोएडा की ओर से डीएनडी वाला रास्ता पकड़ेंगे, वे आसानी से फरीदाबाद, सोहना और आगे जयपुर तक पहुंच सकेंगे। इस दौरान यात्री आश्रम, कालिंदी कुंज, सराय काले खां और फरीदाबाद जाने के दौरान सरिता विहार. मोहन एस्टेट और मथुरा रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे। 

कब होगा उद्घाटन 

अभी फिलहाल 30 दिन के ट्रायल के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की नई लेन को खोला गया है। हालांकि, इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है।

आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना का हिस्सा है। अभी जैतपुर से फरीदाबाद सेक्टर-65 तक 24 किलोमीटर और सेक्टर-65 से सोहना तक कुल 26 किलोमीटर का हिस्सा यातायात के लिए चालू है। जब पूरा रास्ता खुल जाएगा, तब दिल्ली से फरीदाबाद की दूरी सिर्फ 20 मिनट की रह जाएगी। ऐसे में इससे दिल्ली-एनसीआर में रोड कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगी।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News