SBI Bank Apprentice Result 2026: एसबीआई बैंक अप्रेंटिस रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 25, 2026, 14:32 IST

SBI Bank Apprentice Result 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 7,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। एसबीआई बैंक अप्रेंटिस के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI Bank Apprentice Result 2026
SBI Bank Apprentice Result 2026

SBI Bank Apprentice Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर एसबीआई अप्रेंटिस की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इसकी लिखित परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। एसबीआई बैंक अप्रेंटिस के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर दर्ज कर नाम चेक कर सकते हैं। 

SBI Apprentice Result 2026 डाउनलोड लिंक 

एसबीआई बैंक अप्रेंटिस का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में सलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। 

एसबीआई बैंक अप्रेंटिस रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक   

क्लिक करें 

SBI Bank Apprentice Result 2026 - हाइलाइट्स 

एसबीआई बैंक अप्रेंटिस पदो के चयन में लिखित परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अप्रेंटिस नौैकरी की गारंटी प्रदान नहीं करता है। यह एक ट्रेनिंग का पद होता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

बैंक का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 

विभाग का नाम 

केंद्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग 

पद का नाम 

अप्रेंटिस

विज्ञापन संख्या 

CRPD/APPR/2026-27/07

रिक्त पदों की संख्या 

7150

ट्रेनिंग पीरियड 

एक साल 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

sbi.bank.in

SBI Apprentice Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसबीआई बैंक अप्रेंटिस का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर जाने के बाद Careers पर क्लिक करें। 

  • Join SBI में Current Openingsसेक्शन में जाएं। 

  • ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961 (LIST OF PROVISIONALLY SELECTED CANDIDATES ANNOUNCED) पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • PDF में Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबरदर्ज करके अपना नाम चेक करें। 

  • भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 25, 2026, 14:32 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News