CBSE 10th Topper 2026: 500/500 अंक लाकर तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास, जानिए 100% स्कोर का फॉर्मूला

Last Updated: Apr 16, 2026, 15:50 IST

CBSE Board 10th Result 2026 Topper: सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गुरुग्राम के रहने वाले तनय श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2026 में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया दिया।

CBSE Board 10th Result 2026 Topper
CBSE Board 10th Result 2026 Topper

CBSE Board Board 10th Result 2026 Topper: कहते हैं कि अगर जीतने की जिद हो और कड़ी मेहनत का साथ हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। गुरुग्राम के रहने वाले तनय की कहानी भी कुछ यही कहती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गुरुग्राम के रहने वाले तनय श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया। तनय कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की एक जीती-जागती मिसाल है। आज तनय के टॉप करने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। 

कौन है तनय श्रीवास्तव?

तनय श्रीवास्तव गुरुग्राम के सेक्टर-49 के रहने वाले हैं, उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप कर 500 में से 500 अंक प्राप्त किए। वह एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र है। फिलहाल तनय एमिटी सेक्टर-46 में 11वीं कक्षा में पीसीएम (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित) की पढ़ाई कर रहे हैं और रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तनय के पिता बताते हैं कि बेटा हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। आज इसी के बूते तनय ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप किया। 

तनय श्रीवास्तव ने कैसे किया टॉप?  

तनय के सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही है। वह रोजाना पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करते थे। तनय ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इंग्लिश, मैथ्स, सोशल साइंस, संस्कृत और आईटी जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तनय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 15:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News