Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?, यहां देखें लेटेस्ट जानकारी

Last Updated: Mar 10, 2026, 17:12 IST

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्ती अपने रोल नंबर का उपयोग करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की कॉपियों की जांच लगभग पूरी कर ली है। इस साल परीक्षा देने वाले छात्र अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा, और छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 से 25 मार्च 2026 के बीच और 10वीं का रिजल्ट 27 से 31 मार्च 2026 के बीच घोषित होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से जारी है। 12वीं की कॉपियों की जांच 10 मार्च और 10वीं की 13 मार्च तक पूरी होने की योजना है। दोनों कक्षाओं के पेपरों के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी हो चुकी है और प्राप्त आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बोर्ड संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू लेकर 'टॉपर वेरिफिकेशन' प्रक्रिया पूरी करता है, ताकि रिजल्ट निष्पक्ष और सही रहे।

पिछले साल कब आया था बिहार BSEB 10th, 12th का रिजल्ट?

पिछले साल, BSEB ने 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे और बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया था। पिछले रुझानों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल बोर्ड इसी प्रकार की रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने की जानकारी BSEB अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट 2026 देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: मैट्रिक के लिए "मैट्रिक रिजल्ट 2026" और इंटरमीडिएट के लिए "इंटर रिजल्ट 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सब्मिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4: रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 10, 2026, 17:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News