Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ-एआरओ भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, जानें आवेदन प्रक्रिया
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026: इलाहबाद हाई कोर्ट में आरओ-एआरओ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिर मौका है। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के जरिए कुल 543 रिक्त पदों को भरा जाना है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026: इलाहबाद हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसका आज अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahbadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
इलाहबाद हाई कोर्ट में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ता से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आरओ-एआरओ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| इलाहबाद हाई कोर्ट आरओ-एआरओ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
इलाहबाद हाई कोर्ट में कुल 543 आरओ, एआरओ और कंप्यूटर सहायक पदों की घोषणा की गई है, और इन्हें एएचसी आरओ एआरओ भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इनमें समीक्षा अधिकारी (RO) के लिए 138 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए 380 पद और कंप्यूटर सहायक के लिए कुल 25 पद आरक्षित है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और सीबीटी सहित अन्य चरण शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इलाहबाद हाई कोर्ट |
| पद का नाम | समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक |
| रिक्त पदों की संख्या | 543 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 01 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | allahbadhighcourt.in |
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/डिग्री, NIELIT (DOEACC सोसायटी) द्वारा प्रदान किया गया 'O' लेवल प्रमाण पत्र, या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स में CCC प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशन के साथ इंग्लिश में 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 1000 रुपये से 1200 रुपये के बीच रखी गई है।
नोट - वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahbadhighcourt.in पर जाएं।
-
Allahabad High Court RO ARO Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: AFCAT 2 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 379 रिक्त पदों के लिए आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.