AAI NR Apprentices Recruitment 2026: एएआई में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें Application Process

Last Updated: Mar 14, 2026, 21:10 IST

AAI NR Apprentices Recruitment 2026:  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनआर अप्रेंटिस में रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

AAI NR Apprentices Recruitment 2026
AAI NR Apprentices Recruitment 2026

AAI NR Apprentices Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर aai.aero पर एनआर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 133 रिक्तियों को भरा जाएगा। यह एक साल का अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलान आवेदन कर सकते हैं। 

AAI NR Apprentices Notification 2026 PDF डाउनलोड करने का लिंक 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 की PDF जारी कर दी है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में निहित पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के स्टेप्स आदि को पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि अपात्र होने की स्थिति से बचा सकें। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैंं। 

एएआई अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 PDF 

क्लिक करें 

AAI NR Apprentices Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को उम्मीदवारों को एक बार नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) 

पद का नाम 

अप्रेंटिस

रिक्त पदों की संख्या 

133

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

22 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

शॉर्टलिस्ट, दस्तावेजा का सत्यापन, मेडिकल परीक्षा 

ऑफिशियल वेबसाइट 

aai.aero 

AAI NR Apprentices Notification 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या 

डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रेड अप्रेंटिस में आईटीआई होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

नोट - वैकेंसी डिटेल्स और आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप टेबल में निहित  एएआई अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 PDF देख सकते हैं। 

AAI NR Apprentices Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  • NATS/NAPS पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।  

  • अब Airports Authority of India – RHQ NR, नई दिल्ली (NDLSWC000002(BOAT) / E05200700101(NAPS) सर्च करें। 

  • Apply बटन पर क्लिक करें। इसकी एक कॉपी भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 14, 2026, 21:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News