XLRI जमशेदपुर ने Xavier Aptitude Test (XAT) 2026 की ऑफिशियल रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जारी कर दी है। 4 जनवरी 2026 को हुए इस मैनेजमेंट प्रवेश एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपनी-अपनी रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
यह रिस्पॉन्स शीट छात्रों को उनके द्वारा मार्क किए गए आंसरों को देखने और स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद करेगी। सभी छात्र XAT आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन कर सकते हैं।
XAT 2026 रिस्पांस शीट - यहां क्लिक करें
XAT 2026 Response Sheet: XAT 2026 के एग्जाम की इंपोर्टेंट डिटेल्स
XAT 2026 की रिस्पॉन्स शीट एग्जाम के ठीक दो दिन बाद जारी की गई है। छात्र नीचे दी गई टेबल से इंपोर्टेंट जानकारी के बारे में जान सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | Xavier Aptitude Test (XAT 2026) |
| ऑर्गेनाइजेशन | XLRI जमशेदपुर |
| एग्जाम की डेट | 4 जनवरी 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट की डेट | 6 जनवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | xatonline.in |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | XAT ID और पासवर्ड/जन्म तिथि |
XAT 2026 की रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
XAT एग्जाम की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले XAT की ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर क्लिक करें।
- फिर, होमपेज पर मौजूद 'Login' बटन पर क्लिक करें। फिर, अपनी XAT ID और पासवर्ड को फील करें।
- डैशबोर्ड खुलने के बाद, 'Candidate Response' या 'Response Sheet' वाले टैब पर क्लिक करें।
- उसके बाद रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
रिस्पॉन्स शीट के बाद आगे क्या?
रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, XLRI जल्द ही, प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर सकता है। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर पर ऑब्जेक्शन है, तो वे निर्धारित किए गए टाइम में ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फील करा सकते हैं। फिर, जनवरी के आखिरी हफ्ता तक रिजल्ट आने की भी संभावना है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation