RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: क्या इसी महीने आएगा रिजल्ट? जानें एक्सपेक्टेड डेट और लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 13, 2026, 14:58 IST

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं के एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। छात्रों अपने रिजल्ट की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहें।

Rajasthan Board 12th Result 2026 Soon
Rajasthan Board 12th Result 2026 Soon

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों के एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को अब अपने-अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तो रिजल्ट इस महिने के लास्ट तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

नया सेशन 

राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि नया शैक्षणिक सेशन अब 01 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने संकेत दिए हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की हाइलाइट्स 

RBSE बोर्ड 12वीं से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को दख सकते हैं। यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स देखने को मिलेगी। 

डिटेल्स  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)
एग्जाम की डेट 12 फरवरी से 11 मार्च 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 20 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच
रिजल्ट का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:15 बजे के बीच (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
चेक करने का माध्यम ऑनलाइन (Roll Number द्वारा) और SMS

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की डेट्स 

छात्र पिछले रुझानों को देखते हुए रिजल्ट की डेट का अंदाजा लगा सकते हैं। बोर्ड द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट की डेट्स को जानने के लिए आप नीचे टेबल को देखें। 

बोर्ड का नाम कक्षा  एग्जाम शुरू होने की डेट  एग्जाम खत्म होने की डेट  रिजल्ट की डेट 
राजस्थान बोर्ड 12वीं 12 फरवरी 2026 11 मार्च, 2026 जल्द 
राजस्थान बोर्ड 12वीं  6 मार्च 2025 7 अप्रैल 2025 22 मई 2025
राजस्थान बोर्ड 12वीं 29 फरवरी 2024 से 4 अप्रैल 2024  20 मई 2024
राजस्थान बोर्ड 12वीं 9 मार्च 2023  12 अप्रैल 2023 25 मई 2023
राजस्थान बोर्ड 12वीं 24 मार्च 2022  26 अप्रैल 2022 1 जून 2022
राजस्थान बोर्ड 12वीं 6 मई 2021 29 मई 2021 24 जुलाई 2021
राजस्थान बोर्ड 12वीं 18 जून 2020 30 जून 2020 13 जुलाई 2020

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स: किसका रिजल्ट पहले?

आमतौर पर राजस्थान बोर्ड साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है, जिसके कुछ दिनों बाद आर्ट्स का रिजल्ट भी घोषित किया जाता है। हालांकि, इस बार चर्चा है कि बोर्ड तीनों संकायों के रिजल्ट एक ही दिन या बहुत कम अंतराल पर जारी कर सकता है।

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Main Examination Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी स्ट्रीम को चुनें। 
  4. अपना रोल नंबर फिल करें और 'Submit' बटन दबाएं।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें। 

यहां भी पढ़े: UAE में भारतीय छात्रों के ICSE और ISC बोर्ड एग्जाम हुए रद्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 14:58 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News