MP Subedar and SI Result 2026, Sarkari Result: Madhya Pradesh Employee Selection Board ने एमपी पुलिस सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 12 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण जैसे फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों को भरा जाएगा।
MP Police Subedar and SI: List of Top 10 Candidates
एमपी पुलिस सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नाम और उनके अंक शामिल हैं।

MP Police SI Result 2026: ऐसे चेक करें एमपी सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एमपी पुलिस सूबेदार और सब इंस्पेक्टर रिजल्ट देख सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
उम्मीदवार Application Number, Date of Birth (DD/MM/YYYY) और मां के नाम के पहले 2 अक्षर + आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
-
अब स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
-
PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
-
भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
MP Subedar and SI Cut Off 2026
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज एमपी सूबेदार और एसआई कट ऑफ 2026 देख सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation