Ladli Behna Yojana 34th Installment: आज खाते में आएंगे 1500 रूपये, फोन से ऐसे चेक करें लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का स्टेट्स

Last Updated: Mar 13, 2026, 13:19 IST

Ladli Behna Yojana 34th kist: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज 13 मार्च 2026 को लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ग्वालियर से जारी करेंगे। इस दौरान करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थी महिलाएं यह राशि अपने खाते में आई है या नहीं, इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर सकती हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे लेख में दी गई है।

Ladli Behna Yojana 34th kist
Ladli Behna Yojana 34th kist

Ladli Behna Yojana 34th installment Date: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 34वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। CM Mohan Yadav आज 13 मार्च 2026 को ग्वालियर से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। लंबे समय से महिलाएं Ladli Behna Yojana 34th installment date, payment status, money transfer update जैसी जानकारी का इंतजार कर रही थीं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलती है।

Ladli Behna Yojana Update: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! आज घाटीगांव से ट्रांसफर होगी 34वीं किस्त

CM Mohan Yadav 13 मार्च 2026 को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। वहीं, ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 लाड़ली बहनों के खातों में करीब 44 करोड़ 83 लाख रुपये जमा होंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी वितरित की जाएगी।

Ladli Behna Yojana Ki 34th Kist ka Status Kaise Check Kare?

लाभार्थी महिलाएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त उनके खाते में आएगी या नहीं, इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “आवेदन व भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  • इसके बाद आपके मोबाइल पर आए OTP को भरें।

  • OTP दर्ज करते ही आपका अकाउंट स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • यहां से आप लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News