UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गई हैं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्र अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, जो कि अप्रैल में जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया राज्यभर के 250 केंद्रों पर शुरू की जाएगी।
इस वर्ष छात्रों में खुशी की लहर देखने का मिल सकती है क्योंकि नए मूल्यांकन दिशा-निर्देश में गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए स्टेप मार्किंग लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
UP Board Result 2026: हाइलाइट्स
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से शुरू किया गया और 12 मार्च, 2026 को समाप्त कर दी गई है। जिसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू शुरू होने जा रही है। छात्र मूल्यांकन से जुड़ा अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडीएट परीक्षा 2026 |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) |
| रिजल्ट का नाम | यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 |
| परीक्षा तिथि | 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 |
| मूल्यांकन | 18 मार्च, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in और upresults.nic.in |
UP Board Result 2026: मूल्यांकन के नए दिशा-निर्देश
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों के लिए निर्देश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि छात्रों के केवल अंतिम उत्तर के आधार पर अंक न देकर, प्रश्न हल करते समय लिखे गए फॉर्मूले, Step और Method के लिए अंक दिए जाएं।
इससे छोटी गणना की गलती होने पर भी छात्रों को अंक मिल सकेंगे। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें उनके द्वारा किए गए सही प्रयासों के लिए सही मार्क्स दिलाना है। इससे अब यदि किसी छात्र का अंतिम उत्तर गलत भी हो जाता है, तब भी उसे हल किए गए सही स्टेप के मार्क्स मिल पाएंगे।
यूपी बोर्ड सचिव का मानना है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्र अक्सर फेल होने के डर से घबरा जाते हैं। ऐसे में स्टेप मार्किंग लागू होने से छात्र पहले जिन कठिन सवालों को छोड़ने के बजाए उसे हल करने का प्रयास करेंगे। जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। केवल अंतिम उत्तर गलत होने पर अब पूरा जीरो नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकनकर्ताओं को एक 'मार्किंग स्कीम' दी जाएगी, जिसमें बताया होगा कि किस स्टेप के लिए कितने नंबर देने हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation