JEE Main 2026 Session 2: JEE सेशन 2 के लिए एक बार फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, यहां देखें डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Mar 12, 2026, 16:32 IST

JEE Mains 2026 Registration Date Session 2: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। छात्र 13 मार्च, 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नए आवेदनों के लिए आवेदन सुधार विंडो दोबारा नहीं खोली जाएगी।

The National Testing Agency has reopened the JEE Main 2026 Session 2 registration window
The National Testing Agency has reopened the JEE Main 2026 Session 2 registration window

नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (NTA) ने आज, 12 मार्च 2026 को JEE Main सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खेल दी गई है। जो छात्र किसी कारणवश JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। वे NTA के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लिंक को दुबारा एक्टिव कर दिया गया है।

देश के प्रतिष्ठित IITs, NITs और IIITs में एडमीशन पाना चाहते हैं, तो यह आपके पास आखरी मौका है। JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 13 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे) को बंद हो जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है वे अपना फॉर्म जल्द फिल कर दें। साथ ही, इस बार कोई करेक्शन विंडो की सुविधा नहीं मिलेगी।

सीधा लिंक - जेईई मेन 2026 पंजीकरण

Revised Registration Dates: रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन डेट्स 

JEE Mains 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए ये विंडो बहुत ही कम समय के लिए खोली गई है, इसलिए बिना देरी किए अपना फॉर्म भरें। साथ ही, सभी छात्र इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इपोर्टेंट डेट्स 
रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू होने की डेट 12 मार्च 2026 (दोपहर से)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 (रात 09:00 बजे तक)
फीस भुगतान की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
JEE Main Session 2 एग्जाम डेट 02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की ऑफिशियल घोषणा

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो के पुनः खुलने के संबंध में NTA द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट को देखें। 

नहीं मिलेगा करेक्शन का मौका

NTA ने अपने ऑफिशियल नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा है कि यह एक 'विशेष अवसर' है। एग्जाम की डेट्स नजदीक हैं, इसलिए इस बार छात्रों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका नही दिया जाएगा। 

  • अपना नाम, कैटेगरी और जन्म तिथि बिल्कुल सही भरें।
  • एग्जाम शहर का चुनाव सावधानी से करें।
  • फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में ही अपलोड करें।

JEE Mains 2026: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  2. 'Session 2 Registration' के लिंक पर क्लिक करें। यदि आपने पहले सेशन 1 दिया है, तो पुराने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  4. स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन फीस भरें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर लें।

यहां भी पढ़े: RBSE 10th Result 2026 Update: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? यहां से जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 16:32 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News