CBSE Board Exam 2026 Postponed: ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच 2 मार्च के एग्जाम पोस्टपोन, जानें नया शेड्यूल

Akshara Verma
Last Updated: Mar 2, 2026, 15:33 IST

Iran-ISrael Conflict, Exams Postponed: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में जारी युद्ध की स्थिति के कारण CBSE बोर्ड ने एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए हैं। रिवाइज्ड डेट्स की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

CBSE Board Exam 2026 Postponed in Middle East
CBSE Board Exam 2026 Postponed in Middle East

CBSE 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए CBSE की 10वीं और 12वीं के एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए हैं।

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न संघर्ष को ध्यान में रखते हुए एग्जाम को पोस्टपोन करने की घोषणा की गई है। CBSE ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है। शेष एग्जाम खाड़ी देशों के केंद्रों पर आयोजित करने के संबंध में मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद निर्णय लेगा। 

जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के एग्जाम, जो सोमवार, 2 मार्च 2026 को निर्धारित थीं, जिन्हे पोस्टपोन कर दिया गया है। CBSE द्वारा नई डेट्स की घोषणा बाद में की जारी की गई है। 

किन एग्जाम पर पड़ा असर?

CBSE द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, केवल 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होने वाले पेपर ही टाले गए हैं। बाकी एग्जाम अपने पूर्व निर्धारित समय और डेट्स पर ही आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 10वीं 

  • सब्जेक्ट: विज्ञान
  • पुरानी डेट्स: 2 मार्च 2026
  • नई डेट्स: जल्द घोषित की जाएगी 

कक्षा 12वीं 

  • सब्जेक्ट: भौतिक विज्ञान 
  • पुरानी डेट्स: 2 मार्च 2026
  • नई डेट्स: ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। 

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 - यहां क्लिक करें

पोस्टपोन एग्जाम का डिटेल्स 

छात्र पोस्टपोन हुए एग्जाम एग्जाम की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। सभी एग्जाम की डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें। 

कक्षा  सब्जेक्ट  पहली की डेट वर्तमान स्थिति  सूचना 
10वीं विज्ञान (086) 2 मार्च 2026 पोस्टपोन  वेबसाइट पर अपडेट होगी
12वीं भौतिक विज्ञान (042) 2 मार्च 2026 पोस्टपोन  वेबसाइट पर अपडेट होगी
अन्य पेपर सभी सब्जेक्ट  यथावत कोई बदलाव नहीं समय पर पहुंचें 

पहले फर्जी परिपत्र जारी किया गया

आज सुबह, CBSE ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक फर्जी सर्कुलर का खुलासा किया, जिसमें मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध की स्थिति के कारण CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम को रद्द करने की बात कही गई थी। बोर्ड ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में बताया कि यह सर्कुलर फर्जी है और मध्य पूर्व में एग्जाम की स्थिति के संबंध में ऑफिशियल सूचना बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। 

बोर्ड ने क्यों लिया यह फैसला?

मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के कारण कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद कर दिए हैं और सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। चूंकि CBSE के एग्जाम सेंटर विदेशों (दुबई, कुवैत, ईरान आदि) में भी हैं, इसलिए बोर्ड ने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर इस दिन की एग्जाम को रोकने का निर्णय लिया है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 15:33 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News