बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2026 के रिजल्ट अब मार्च में जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि किसी छात्र को अपनी आंसर-की गलत लगती है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 मार्च कर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। इसके बाद ही, कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
छात्र बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल कोड या रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
BSEB Inter Result 2026 का इंपोर्टेंट कार्यक्रम
बिहार बोर्ड ने इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। सभी छात्र एग्जाम रिजल्ट और ऑब्जेक्शन विंडो की लेटेस्ट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| इंटर एग्जाम का आयोजन | 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 |
| आंसर-की जारी | 28 फरवरी 2026 |
| ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट | 6 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त | 10 मार्च 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 20 से 25 मार्च 2026 के बीच |
Objection Window: ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?
यदि छात्रों को अपने किसी भी प्रश्न के आंसर पर संदेह होता है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। छात्र ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- ऑफिशियल पोर्टल objection.biharboardonline.com पर जाएं।
- छात्र रोल नंबर का उपयेग करें।
- फिर, उस सब्जेक्ट और सेट को चुनें जिसमें आपको ऑब्जेक्शन फिल करना।
- अपने सही आंसर के दस्तावेज को सबमिट करें।
पिछले 3 सालों से के रिजल्ट का ट्रेंड
बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से मार्च के महीने में ही रिजल्ट जारी का रिकॉर्ड बना रहा है। डेट्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। इस साल में भी इन्हीं डेट्स को देखते हुए इस महीनें में रिजल्ट को एक्सपेक्ट किया जा रहा है।
| साल | एग्जाम खत्म होने की डेट | रिजल्ट जारी होने की डेट |
| 2023 | 11 फरवरी, 2023 | 21 मार्च 2023 दोपहर 2:00 बजे |
| 2024 | 11 फरवरी, 2024 | 23 मार्च 2024 दोपहर 1:30 बजे |
| 2025 | 15 फरवरी, 2025 | 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे |
| 2026 | 13 फरवरी, 2026 | 22-25 मार्च, 2026 (एक्सपेक्टेड) |
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इन निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट्स से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam 2026 Postponed: ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच 2 मार्च के एग्जाम पोस्टपोन, जानें नया शेड्यूल

Comments
All Comments (0)
Join the conversation