भारत में डॉक्टर का सपना देखने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 साल के एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है।
NBEMS की ओर से FMGE एग्जाम का रिजल्ट 17 फरवरी को जारी किया जाएगा। यह एग्जाम उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की है। वह सभी छात्र अब भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं। ऑफिशियल नोटिस के बाद एग्जाम में उपस्थित सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जनवरी 2026 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
FMGE 2026 के रिजल्ट की PDF जारी की जाएगी, जिसमें सभी छात्रों का रोल नंबर, प्राप्त मार्क्स और एलिजिबिलिटी कैटेरिया जैसी सभी जानकारी शामिल होगी। FMGE एग्जाम पास करने के लिए छात्रों को करीब 50% अंक यानी 300 में से न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही, इस बार कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम भारत के बाहर से प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। विदेशी चिकित्सा स्नातकों को भारत में चिकित्सा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने लिए FMGE एग्जाम पास करना होगा। FMGE एग्जाम CBT मोड में देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी।
रिजल्ट की इंपोर्टेंट डेट्स
NBEMS के ऑफिशियल नोटिस बुलेटिन के अनुसार, रिजल्ट की एक्सपेक्डेट डिटेल्स नीचे दी गई हैं।
| इवेंट | डेट्स |
| एग्जाम की डेट्स | 17 जनवरी 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स | 17 जनवरी 2026 |
| स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की डेट | फरवरी के लास्ट वीक में |
| पासिंग सर्टिफिकेट जारी होना | रिजल्ट के बाद |
रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
FMGE 2026 का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Screening Test' के तहत 'FMGE' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, 'Result for FMGE December 2025 Session' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में खुलेगा। फिर, रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
- स्कोरकार्ड के लिए अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और अपना मार्कशीट सेव करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation