December School Holiday 2025: राजस्थान से यूपी तक दिसंबर 2025 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपडेट

Akshara Verma
Dec 1, 2025, 17:31 IST

School Holidays December 2025: यूपी में 20 दिसंबर के साथ-साथ कश्मीर में 3 महीने तक बच्चों को मिलेगा विंटर विकेशन। आइए जानते हैं किस-किस राज्यों और क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल।

December School Winter Holidays 2025
December School Winter Holidays 2025

साल का आखिरी महीना दिसंबर 2025 शुरू हो चुका है। साथ ही, उत्तर भारत के साथ-साथ कई देशों और राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दुसरी ओर कॉलेज और स्कूलों में टर्म एंड और प्री-बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले है। इसी के चलते स्कूल टीचर और छात्रों में विंटर ब्रेक को लेकर काफी चर्चा होती है, जिसका बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार दिसंबर महीने की छुट्टियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।

छात्रों के लिए एक्सपेक्टेड विंटर ब्रेक की डेट्स 

दिसंबर के महीने में क्रिसमस के त्योहार के आसपास सभी स्कूलों में विंटर ब्रेक शुरू हो जाती है। आइए जानते है किन राज्यों और क्षेत्रों में छुट्टियां कब की दी गई है। 

राज्य  विंटर ब्रेक  कुछ दिन 
उत्तर प्रदेश (UP) 20 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 12 दिन
मध्य प्रदेश (MP) 23 दिसंबर 2025 से होने की संभावना  
राजस्थान 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 12 दिन
दिल्ली  1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026  15 दिन 
जम्मू-कश्मीर क्लास 8 तक: 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 3 महिने 
क्लास 9 से 12 तक: 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक 1 महीना 10 दिन 

यूपी, एमपी और राजस्थान के लिए विशेष अपडेट

उत्तर प्रदेश (UP):

उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू होने की घोषणा की गई है। यह 31 दिसंबर तक चलेगा, यानी छात्रों को नए साल से पहले 12 दिन का ब्रेक मिलेगा। ठंड बढ़ने की स्थिति में, जिला प्रशासन स्कूलों के समय में बदलाव (सुबह जल्दी खुलने का समय आगे बढ़ाना) या और छुट्टियां जोड़ने का फैसला ले सकता है।

मध्य प्रदेश (MP):

मध्य प्रदेश में विंटर ब्रेक आमतौर पर क्रिसमस ईव (24 दिसंबर) के आसपास शुरू होता है। इस साल भी 23 या 24 दिसंबर से छुट्टी शुरू होने की संभावना है, जो नए साल के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी।

राजस्थान:

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक 12 दिनों का विंटर वेकेशन घोषित किया गया है।

दिसंबर 2025 की प्रमुख छुट्टियां

विंटर वेकेशन के अलावा, दिसंबर के महीने में आने वाले कुछ त्योहारों के कारण भी स्कूलों में छुट्टियां होती है।

  1. राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday)

दिसंबर में केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश होता है, जो पूरे देश में स्कूलों में अनिवार्य रूप से रहता है।

डेट  दिन अवकाश/त्योहार (Holiday / Festival)
25 दिसंबर 2025 गुरुवार क्रिसमस (Christmas Day)
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News