नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने CLAT 2026 की प्रोविजनल 'आंसर की' पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की विंडो आज बंद हो जाएगी। जिन छात्रों को भी प्रोविजनल आंसर-की में किसी क्वेश्चन या आंसर पर ऑब्जेक्शन है, वे आज यानी 12 दिसंबर 2025 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।
NLUs ने छात्रों को राहत देते हुए ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के शुल्क में संशोधन किया है। यह छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है, क्योंकि उन्हें अब कम शुल्क का भुगतान करना होगा।
CLAT 2026 अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से सेट-वार CLAT लास्ट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, ऑबजेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
CLAT 2026 आपत्ति पोर्टल - यहां क्लिक करें
ऑब्जेक्शन फीस में कटौती
CLAT 2026 की लास्ट आंसर- की में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए NLUs ने हर क्वेश्चन पर लगने वाली फीस को कम कर दिया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अधिक छात्रों को अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
| डिटेल्स | पुरानी फीस | नई फीस |
| CLAT UG/PG ऑब्जेक्शन फीस | ₹1,000 | ₹500 |
| रिफंड पॉलिसी | ऑब्जेक्शन सही पाए जाने पर पूरा रिफंड | ऑब्जेक्शन सही पाए जाने पर पूरा रिफंड |
महत्वपूर्ण डेट्स
आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट और टाइम |
| CLAT 2026 एग्जाम डेट | 7 दिसंबर 2025 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी | 10 दिसंबर 2025 |
| ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने की लास्ट डेट | 12 दिसंबर 2025 (आज शाम 5:00 बजे) |
| फाइनल आंसर की जारी होने की संभावित डेट | 13-16 दिसंबर 2025 |
| CLAT 2026 रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट | दिसंबर 2025 का लास्ट वीक |
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के आसान स्टेप्स
CLAT 2026 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'CLAT 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन' या 'Submit Objections' लिंक पर क्लिक करें।
- जिस क्वेश्चन पर आपको ऑब्जेक्शन है, उसे चुनें फिर, उसके समर्थन में वैध प्रमाण अपलोड करें।
- हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹500 का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फिर, अपने-अपने ऑब्जेक्शन को सबमिट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation