Nainital Bank Recruitment 2025: नैनीताल बैंक की ओर से नैनीताल बैंक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत क्लर्क, पीओ और एसओ सहित कुल 185 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बैंक के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य श्रेणियों के लिए लागू। उमम्मीदवार डिटेल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Nainital Bank Recruitment 2025 PDF: नोटिफिकेशन
नैनीताल बैंक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का कौशल का मूल्यांकन बैंक की भूमिकाओं से संबंधित कई दक्षता क्षेत्रों में किया जाएगा। नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
| नैनीताल बैंक भर्ती 2025 |
Nainital Bank Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| भर्ती बैंक | नैनीताल बैंक |
| पद का नाम | क्लर्क, PO और SO |
| पदों की संख्या | 185 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 11 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन करने की तिथि | 12 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जनवरी, 2026 |
| चनय प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| शैक्षणिक योग्यता | पद के अनुसार |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nainitalbank.bank.in |
Nainital Bank Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
नैनीताल बैंक भर्ती 2025 के लिए निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से शैक्षणिक डिग्री होनी चाहिए। बैंक द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।
आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष
Nainital Bank Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नैनीताल बैंक भर्ती 2025 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर जाएं।
स्टेप 2 पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 आवेदन करने के लिए अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check: NDA 1 2026 Notification
Comments
All Comments (0)
Join the conversation